Who is Karpoori Thakur: जिन्हें चाह कर भी गिरफ्तार नहीं करवा सकी थी इंदिरा गांधी, जिनके शागिर्द हैं लालू-नीतीश, जानिए उस कर्पूरी ठाकुर की कहानी

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jan 23, 2024, 10:04 PM IST

Who is Karpoori Thakur: कर्पूरी ठाकुर का जन्म 24 जनवरी 1924 को समस्तीपुर जिले के पितौंझिया (अब कर्पूरी ग्राम) गांव में हुआ था। कर्पूरी ठाकुर एक साधारण नाई परिवार में पैदा हुआ थे। कर्पूरी बचपन से ही होशियार थे, हालांकि परिवार की माली स्थिति ठीक नहीं थी।

Who is Karpoori Thakur: बिहार के पूर्व सीएम, गरीबों के मसीहा, सादगी की मिसाल, समाजवादी नेता, सामाजिक अलख जगाने वाले...ऐसे कई नामों से बिहार के पूर्व सीएम कर्पूरी ठाकुर जाने जाते हैं। बिहार के दो बार मुख्यमंत्री रहने वाले कर्पूरी ठाकुर को आज मोदी सरकार ने भारत रत्न देने का ऐलान किया है। जिसके बाद से उनके बारे में एक बार फिर से चर्चा होने लगी है। हालांकि बिहार में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच इनकी जयंती को लेकर हंगामा मचा हुआ है, बयानबाजी हो रही है। आइए जानते हैं कौन थे कर्पूरी ठाकुर

End of Feed