कौन है हाफिज अब्दुल रऊफ? पाक आतंकियों के जनाजे में आया था नजर, सामने आई पूरी कुंडली

रऊफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पंजाब के मुदरिके में लश्कर-ए-तैयबा मुख्यालय में मारे गए आतंकवादियों की नमाज अदा की थी। अब इसकी पहचान एक आतंकी के रूप में हुई है।

Who is Hafiz Abdul Rauf: पाकिस्तान की वैश्विक स्तर पर प्रतिबंधित आतंकवादी को आम आदमी के रूप में पेश करने की उसकी चाल पर से उस समय पर्दा उठ गया जब वहां के एक शीर्ष अधिकारी ने हाफिज अब्दुल रऊफ के बारे में अहम जानकारी सार्वजनिक रूप से उजागर कर दी। पाकिस्तानी अधिकारी द्वारा दी गई जानकारी में रऊफ की राष्ट्रीय पहचान संख्या भी शामिल थी, जो अमेरिकी प्रतिबंधित आतंकवादियों की सूची के डेटाबेस में मौजूद विवरणों से मेल खाती है। इसी के साथ पाकिस्तान की धोखे की कहानी से भी पर्दा उठ गया।

Hafiz Rauf

आतंकी हाफिज अब्दुल रऊफ की क्राइम कुंडली आई सामने

आईएसआई ने रऊफ को एक आम आदमी बताया

पाकिस्तान की इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक अहमद शरीफ चौधरी ने संवाददाता सम्मेलन में रऊफ को एक आम आदमी बताया, जिसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। रऊफ ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के पंजाब के मुदरिके में लश्कर-ए-तैयबा मुख्यालय में मारे गए आतंकवादियों की नमाज अदा की थी। चौधरी ने संवाददाताओं को संबोधित करने के दौरान रऊफ का कम्प्यूटरीकृत राष्ट्रीय पहचान पत्र क्रमांक संख्या, उसकी जन्मतिथि 25 मार्च, 1973 बताई और उसे लाहौर का निवासी करार दिया।

End of Feed