ईरान की संसद, राष्ट्रपति, न्यायपालिका सबसे ऊपर हैं खामनेई, जानिए ईरान के सुप्रीम लीडर की कितनी है ताकत

अयातुल्ला खामनेई का जन्म 1939 में ईरान के उत्तरी शहर मशहद में हुआ। वह 86 साल के हो चुके हैं। यह अपने आठ भाई बहनों में दूसरे नंबर पर हैं। इनके पिता मौलवी थे। खामनेई भी अपने पिता के नक्शे कदम पर चले। कोम में इन्होंने 1958 से 1964 तक इस्लाम धर्म की पढ़ाई की। इसके बाद वह शाह ऑफ ईरान के खिलाफ चलाए गए अयातुल्ला खुमैनी के आंदोलन से जुड़े गए।

Ayatollah Ali Khamenei : ईरान और इजरायल के बीच संघर्ष दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गया है। दोनों देश एक दूसरे को निशाना बनाकर भीषण हवाई हमले कर रहे हैं। ईरान के ताजा हमलों में इजरायल में भी भारी नुकसान हुआ है और लोग मारे गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान यदि बिना शर्त समर्पण कर देता है तो यह लड़ाई थम जाएगी। वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का मानना है कि ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई के मारे जाने पर ही यह संघर्ष थमेगा।

iran

ईरान के सुप्रीम लीडर हैं अयातुल्ला खामनेई।

'ईरान समर्पण नहीं कर सकता'

शिया देश ईरान अमेरिका और इजरायल दोनों से टकरा रहा है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामनेई अमेरिकी धमकियों और इजरायल के हमलों के बाद टस से मस नहीं हुए हैं। वह अपने इरादे पर कायम हैं। खामनेई ने कुछ दिनों पहले कहा कि 'ऐसे समझदार लोग जो ईरान और उसके इतिहास को जानते हैं, वे इस देश के साथ धमकी भरे लहजे में कभी बात नहीं करेंगे क्योंकि ईरान एक ऐसा देश है जो समर्पण नहीं कर सकता।'

End of Feed