कनाडा की विदेश मंत्री बनने वाली पहली हिंदू महिला हैं अनीता आनंद, कई अहम पदों पर दे चुकी हैं सेवा

अनीता आनंद का जन्म नोवा स्कोशिया के केंटविल में हुआ था। उनके माता-पिता जो कि पेशे से डॉक्टर थे, वे भारत से 1960 के दशक की शुरुआत में कनाडा आए थे। उनकी मां पंजाब से हैं और पिता तमिलनाडु से। उनकी दो बहनें गीता और सोनिया हैं। लिबरल पार्टी की वेबसाइट पर दिए गए उनके प्रोफाइल के अनुसार, अनीता आनंद एक विद्वान, वकील, शोधकर्ता और चार बच्चों की मां हैं।

Who is Anita Anand : अपने कैबिनेट में बड़ा फेरबदल करते हुए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने अनीता आनंद को देश का विदेश मंत्री नियुक्त कर दिया। आनंद मेलानी जोली की जगह लेंगी। जोली अब उद्योग मंत्री के तौर अपनी सेवा देंगी। अनीता के माता पिता भारतीय मूल के हैं। कार्नी ने अनीता को विदेश मंत्री पद पर नियुक्त करते हुए कहा कि 'उनका मिशन भारत के साथ लगभग टूट चुके संबंधों को फिर से स्थापित करना होगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बेहतर तालमेल बनाकर अमेरिका के साथ संबंध मजबूत करना होगा।' नवनियुक्त विदेश मंत्री अनीता आनंद पहले परिवहन और रक्षा मंत्रालय संभाल चुकी हैं।

anita anand

कनाडा की सरकार में कई अहम पदों पर रह चुकी हैं हैं अनीता आनंद।

कार्नी ने अनीता को राजी किया

बीते जनवरी में उन्होंने कहा था कि वे राजनीति को छोड़कर शिक्षा के क्षेत्र में लौटेंगी। लेकिन पिछले महीने हुए चुनाव में फिर से चुने जाने के बाद पीएम कार्नी ने उन्हें मंत्रिमंडल में वापस आने और विदेश मामलों का मंत्रालय संभालने के लिए राजी कर लिया।

End of Feed