Monsoon: इस बार मानसून में देरी, जानिए क्या होगा इसका असर

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jun 9, 2023, 01:21 PM IST

2022 में मानसून अपनी अपेक्षित तारीख से पहले 29 मई को केरल तट पर पहुंचा था। लेकिन इस साल इसमें देरी हुई है।

Monsoon: इस बार मानसून ने एक हफ्ते की देरी से दस्तक दी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 8 जून को कहा कि दक्षिण-पश्चिम मानसून केरल तट पर पहुंच गया है। साल 2016, 2019 और इस साल 2023 में पिछले कुछ दशकों में मानसून की शुरुआत में सबसे अधिक देरी से हुई है। बाकी दो वर्षों में भी 8 जून को केरल तट पर बारिश हुई थी। 2022 में मानसून अपनी अपेक्षित तारीख से पहले 29 मई को केरल तट पर पहुंचा था।

केरल तट पर मानसून की शुरुआत का क्या अर्थ है?

केरल में मानसून की शुरुआत चार महीने (जून-सितंबर) के दक्षिण-पश्चिम मानसून के मौसम की शुरुआत का संकेत देती है, जिसके दौरान भारत अपनी वार्षिक वर्षा का 70% से अधिक प्राप्त करता है। यह देश के आर्थिक कैलेंडर में एक महत्वपूर्ण दिन है। मानसून के देरी से आगमन से कई चिंताएं पैदा हो गई हैं। साथ ही सामान्य से अधिक गर्म मौसम ने भी चिंता बढ़ाई है।

End of Feed