चुनाव हारने के बाद भी सीएम इस्तीफा न दे तो क्या होगा,संविधान में क्या है इसकी व्यवस्था?

अगर चुनाव हारने के बाद किसी राज्य का सीएम पद छोड़ने को तैयार न हो तो क्या होगा? क्या इससे कोई संवैधानिक संकट खड़ा हो सकता है और भारत के संविधान में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए क्या व्यवस्था की गई है? आइए जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब...

Chunav Me Harne Ke Baad Agar Koi Cm Resign Na Kare To Kya Hoga?: पश्चिम बंगाल में भाजपा ने पहली बार प्रचंड जीत हासिल की है और वह अब सरकार बनाने के लिए तैयार है। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख ने वहां शपथ ग्रहण समारोह की तारीख तक बता दी है, उन्होंने कहा है कि बंगाल में भाजपा की सरकार नौ मई को शपथ ग्रहण करेगी, वहीं दूसरी ओर टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी 15 साल बाद मिली करारी हार को पचा नहीं पा रही हैं। उन्होंने आज प्रेस कांफ्रेस कर भाजपा और चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दोनों पर टीएमसी को हराने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं हारी नहीं हूं, मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। ऐसे में सवाल यह उठता है कि अगर चुनाव हारने के बाद किसी राज्य का सीएम पद छोड़ने को तैयार न हो तो क्या होगा? क्या इससे कोई संवैधानिक संकट खड़ा हो सकता है और भारत के संविधान में ऐसी स्थिति से निपटने के लिए क्या व्यवस्था की गई है? आइए जानते हैं ऐसे ही सवालों के जवाब...

सीएम इस्तीफा न दें तो क्या होगा?

सीएम इस्तीफा न दें तो क्या होगा?

चुनाव में हार के बाद सीएम के पद से हटने के क्या हैं नियम?

किसी विधानसभा चुनाव में अगर सत्तारूढ़ पार्टी या गठबंधन चुनाव हार जाता है तो नैतिकता और परंपरा के हिसाब से मुख्यमंत्री को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। दुनिया भर की संसदीय परंपरा में चाहें वो आम चुनाव हो या राज्यों के चुनाव हार के बाद नैतिक आधार पर पद छोड़ देना चाहिए। नियमों के हिसाब से हारा हुआ मुख्यमंत्री राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपते हैं। जिसके बाद राज्यपाल नई सरकार के बनने तक निवर्तमान सीएम से पद पर रहने के लिए कहते हैं, ऐसे में इस्तीफा देने वाला सीएम नई सरकार के गठन तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के तौर पर काम करता है। हालांकि कार्यवाहक के रूप में उसके अधिकार सीमित हो जाते हैं, वे कोई बड़े नीतिगत फैसले, किसी नई नियुक्तियों से जुड़े निर्णय नहीं ले सकते।

अगर हारा हुआ सीएम इस्तीफा देने से कर दे इनकार तो क्या होगा?

वहीं, अगर कोई सीएम चुनाव में हार के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से इनकार कर दे तो फिर राज्यपाल को आगे आकर कमान लेनी होती है। भारतीय संविधान के प्रावधानों के हिसाब से सीएम का पद राज्यपाल की मर्जी तक बना रह सकता है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 164 में साफ किया गया है कि राज्यपाल ही सीएम की नियुक्ति करते हैं। यदि मुख्यमंत्री बहुमत हारने या चुनाव हारने के बाद भी इस्तीफा नहीं देते हैं, तो संविधान राज्यपाल को असीमित शक्तियां प्रदान करता है।राज्यपाल ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री को बर्खास्त कर सकते हैं। खुले शब्दों में कहें तो राज्यपाल के पास मुख्यमंत्री को पद से हटाने का अधिकार है। वे एक आधिकारिक आदेश के जरिए मुख्यमंत्री को तत्काल पद से बर्खास्त कर सकते हैं।

End of Feed