अनुच्छेद 370 को खत्म हुए पांच साल पूरे, समझिए कश्मीर में तब से क्या-क्या बदला; कितना उद्देश्य हुआ पूरा

2019 में 5 अगस्त की तारीख को लोकसभा और राज्यसभा में अनुच्छेद 370 को खत्म करने वाले प्रस्ताव को मोदी सरकार के द्वारा पेश किया गया था। तब 370 को हटाने के दौरान, संसद में खूब हंगामा हुआ।

KEY HIGHLIGHTS
  • अनुच्छेद 370 को 2019 में किया गया था खत्म
  • तब विपक्ष ने किया था जबरदस्त हंगमा
  • अनुच्छेद 370 के खात्मे के बाद से बदल रहा कश्मीर

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 खत्म हुए पांच साल हो गए हैं। साल था 2019 तारीख थी 5 अगस्त जब केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किया था। इन पांच सालों कश्मीर में काफी कुछ बदला है। जिस जम्मू कश्मीर में कभी अंधेरा छाने लगा था, आज वहां धीरे-धीरे उजाला छाने लगा है। बडे आतंकी हमलों में कमी तो आई ही है, साथ ही कश्मीर में अब विकास की रफ्तार भी देखने को मिल रही है। रेलवे से लेकर सड़क नेटवर्क तक में विस्तार हो रहा है।

End of Feed