अमेरिका बनाम ब्रिक्स: क्या न्यू वर्ल्ड ऑर्डर दस्तक दे रहा है, इसीलिए ट्रंप दे रहे हैं बार-बार धमकी

BRICS समूह केवल आर्थिक संगठन नहीं, बल्कि एक भूराजनीतिक गठबंधन में बदलता जा रहा है। यह अमेरिका-यूरोप के वर्चस्व वाले मंचों के लिए सीधी चुनौती बन सकता है। यही कारण है कि ट्रंप लगातार इसके सदस्य देशों को टैरिफ की धमकी दे रहे हैं।

अमेरिका की सत्ता में जब से डोनाल्ड ट्रंप आए हैं, ब्रिक्स (BRICS) के खिलाफ लगातार बोल रहे हैं। ब्रिक्स के सदस्य देशों के खिलाफ टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं, एक नहीं कई बार चेतावनी दे चुके हैं। ट्रंप बार-बार दावा कर रहे हैं कि ब्रिक्स देश, अमेरिकी डॉलर को खत्म करना चाहते हैं, ट्रंप और उनके सलाहकार न्यू वर्ल्ड ऑर्डर की दस्तक से डरे हुए हैं। दरअसल अमेरिका भले ही विश्व की महाशक्ति है, महाशक्ति है, द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद सालों तक दुनिया का उसने नेतृत्व किया है, लेकिन पिछले कई सालों से न्यू वर्ल्ड से अमेरिका डर रहा है, उनकी शक्ति से अमेरिका खौफ में है। अब सवाल ये है कि क्या सच में ब्रिक्स इतना ताकतवर हो गया है कि अमेरिका डरने लगा है, क्या सच में ब्रिक्स ऐसा कुछ करने जा रहा है, जिससे अमेरिकी डॉलर का वर्चस्व खत्म हो जाएगा? आइए समझते हैं...

End of Feed