गाजा में शांति बहाली की अमेरिकी कोशिशों के मायने

अमेरिका, गाजा में शांति बहाली की कोशिशों में लगा है। यूरोप से फिलिस्तीन को जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, उससे जो बाइडेन पर शांति बहाली के लिए भी दबाव बढ़ रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजा में महीनों से इजराइल और हमास के बीच जारी है जंग
  • हमास के इजराइल पर हमले के बाद जंग की हुई थी शुरुआत
  • इस जंग में मारे जा चुके हैं हजारों लोग

वार्ता और मध्यस्थता कूटनीति के बुनियादी तत्वों में शामिल है, भले ही ये हर जगह कामयाब ना हो लेकिन इनका इस्तेमाल वैश्विक स्तर पर लंबे समय से होता आया है। इसी फेहरिस्त में व्हाइट हाउस के हुक्मरान इन्हीं दोनों की मदद से गाज़ा में शांति बहाली की इबारत लिखने की ओर बढ़ रहे है। खूनी जंग को रोकने के लिए अमेरिकी सदर जो बाइडेन ने अपनी तैयारियों को मुकम्मल कर लिया है। जिन तीन बातों पर खासा ध्यान दिया गया है, उनमें पहली तेल अवीव के सिपहसालारों को विश्वास में लेते हुए हमास को बातचीत की मेज पर लाना। दूसरा दोनों ओर के बंधकों की रिहाई और तीसरा गाजा में रिहायशी बहाली के कामों को लेकर आम सहमति बनाना।

biden netanyahu

इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन

End of Feed