UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में 'मिशन 403' का आगाज, पर सीट शेयरिंग की डगर बेहद पेचीदा

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) के बीच गठबंधन की तैयारी होने लगी है, लेकिश सीट शेयरिंग का मुद्दा दोनों पार्टियों के लिए सिरदर्द बना हुआ है।

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की सियासत में साल 2027 के विधानसभा चुनाव का बिगुल अभी से बजने लगा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली बड़ी सफलता से उत्साहित समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अंदरूनी मंथन और गुणा-भाग का दौर शुरू हो चुका है, लेकिन गठबंधन की यह राह जितनी आसान दिखती है, जमीनी स्तर पर उतनी ही चुनौतीपूर्ण है।

UP Election 2027.

यूपी चुनाव 2027: कहां फंस रही है सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बात

अखिलेश यादव का जमीनी फीडबैक

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव इस बार फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के सांसदों, विधायकों और जिला स्तर के बड़े नेताओं से गुप्त सुझाव मांगे हैं। उन्होंने नेताओं से पूछा है कि उनके संबंधित जिलों में कांग्रेस का सांगठनिक ढांचा कैसा है और वहां कांग्रेस को कौन-कौन सी सीटें दी जा सकती हैं। फिलहाल जो रणनीति सामने आ रही है, उसके अनुसार अखिलेश यादव ने विधानसभा चुनाव 2027 में गठबंधन के लिए दो रणनीति तय की है।

End of Feed