क्या बदलेगा 450 साल पुराना दुनिया का नक्शा? UNGA में 164 देशों का साथ, भारत-चीन-रूस-पाक एकजुट; अमेरिका अलग-थलग

UNGA World Map Resolution: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 16वीं सदी के पारंपरिक मर्केटर मैप की जगह 'इक्वल अर्थ' मैप के इस्तेमाल को बढ़ावा देने वाले एक प्रस्ताव को भारी बहुमत से पारित किया है। भारत ने इस प्रस्ताव के समर्थन में वोट दिया, जबकि अमेरिका ने इसका विरोध किया।

UNGA World Map Resolution: संयुक्त राष्ट्र महासभा यानी UNGA ने एक बेहद महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसका उद्देश्य पूरी दुनिया में इस्तेमाल हो रहे नक्शे की भौगोलिक गड़बड़ियों को सुधारना है। टोगो (Togo) द्वारा पेश किए गए इस प्रस्ताव का मुख्य मकसद वैश्विक मानचित्र पर विभिन्न महाद्वीपों के वास्तविक आकार को सही और समान अनुपात में दर्शाना है।

UNGA World Map Resolution

UNGA ने पास किया नया प्रस्ताव (फोटो: एआई इमेज)

एपी और पीटीआई के मुताबिक 193 सदस्यों वाली महासभा में इस प्रस्ताव के समर्थन में 164 देशों ने मतदान किया। भारत ने भी इस प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि अमेरिका ने अकेले इसके खिलाफ वोट डाला। इसके अलावा एस्टोनिया, जॉर्जिया, लिथुआनिया, मोलदोवा, सर्बिया और यूक्रेन जैसे 6 देश मतदान से दूर रहे।

End of Feed