ट्रंप-पुतिन में हुई बात, क्या रूस-यूक्रेन युद्धविराम की मिलेगी खुशखबरी, कहां फंसा पेंच?

पुतिन ने कॉल के बाद कहा कि मॉस्को यूक्रेन में लड़ाई को समाप्त करने की दिशा में काम करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि रूस एक शांतिपूर्ण समझौते के पक्ष में है और दोनों पक्षों के अनुकूल समझौता करना होगा।

Trump-Putin Talk: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को दो घंटे से अधिक समय तक बातचीत की। सवाल कि क्या अब रूस-यूक्रेन युद्धविराम को लेकर कोई खुशखबरी मिलेगी। यूक्रेन-रूस के बीच 24 फरवरी 2022 से युद्ध हो रहा है। इस युद्ध में अब तक हजारों सैनिकों और आम नागरिकों की मौत हो चुकी है। रूस ने यूक्रेन के कई शहर तबाह किए हैं और दुनियाभर के दबाव के बावजूद उसका सैन्य अभियान जारी है।

Trump putin

यूक्रेन-रूस सीजफायर पर ट्रंप-पुतिन की बातचीत

कहां फंसा है पेंच

इससे पहले इस्तांबुल में जेलेंस्की ने रूसी प्रतिनिधिमंडल से बात की थी। यहां पुतिन को पहुंचना था लेकिन उन्होंने अपनी जगह प्रतिनिधिमंडल को वहां भेजा। हालांकि ये बातचीत बहुत सार्थक नहीं रही। जेलेंस्की ने कहा कि रूस की शर्ते माने जाने लायक नहीं हैं। इधर, ट्रंप ने पुतिन से युद्धविराम को लेकर बात की है जिसने शांति की उम्मीदें जगा दी हैं। अगर ट्रंप की कोशिशें रंग लाईं तो दुनिया के लिए ये एक बड़ी राहत होगी। लेकिन पुतिन का अंदाजे बयां कुछ ऐसा होता है कि वह जो कहते हैं अक्सर वैसा होता नहीं है। वहीं, जेलेंस्की भी झुकने को तैयार नहीं हैं। दरअसल, रूस चाहता है कि यूक्रेन के सैनिक उन इलाकों से हट जाएं जहां संघर्ष हो रहा है, लेकिन जेलेंस्की इसके लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं। इसी बात पर पेंच फंसा है, अगर ट्रंप इस पेंच को सुलझा ले तो दुनिया के लिए एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

End of Feed