90 मिनट में कैसे तबाह हुए पाकिस्तान के 9 एयरबेस? रावलपिंडी से लेकर सियालकोट तक धुआं-धुआं हुआ पाक

पाकिस्तान के हमले के जवाब में भारत की ओर से किए गए पलटवार में पाक सेना को भारी नुकसान हुआ है। पाकिस्तान के 9 बड़े सुरक्षित एयरबेस बर्बाद हो गए हैं। साथ ही एयर डिफेंस सिस्टम और रडार सिस्टम भी ध्वस्त हो गया है।

ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान की वायुसेना को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है। इससे उबरने में पाक वायुसेना को सालों लग जाएगा। पाकिस्तानी एयरफोर्स के 9 एयरबेस और 2 अन्य महत्वपूर्ण ठिकाने मात्र 90 मिनट में भारत ने तबाह कर दिए थे। सोचिए ऐसा ही पाकिस्तान नहीं सीजफायर की गुहार लगाने लगा था। पाकिस्तान के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले रावलपिंडी एयरबेस भी मिनटों में भारत ने तबाह कर दिया था। भारत ने ऐसे सटीक हमले किए कि पाकिस्तानी एयर डिफेंस को इसे रोकने का भी मौका नहीं मिला।

End of Feed