ट्विशा शर्मा केस: जो सवाल अब तक अनसुलझे हैं....कोर्ट में क्या दलीलें दी गईं, अब तक क्या-क्या हुआ?

सुनवाई के दौरान, ट्विशा के वकील ने एम्स और पुलिस दोनों के आचरण पर तीखे सवाल उठाए और पूछा कि शुरुआती पोस्टमार्टम के दौरान एम्स ने आत्महत्या में कथित रूप से इस्तेमाल की गई बेल्ट की मांग क्यों नहीं की।

Twisha Sharma Case- ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामला लगातार उलझता जा रहा है। परिजनों ने ससुरालवालों पर ट्विशा की हत्या का आरोप लगाया है। मामला पुलिस जांच और अदालतों के बीच फंस गया है। बुधवार को भोपाल की एक अदालत में पुलिस जांच और एम्स द्वारा किए गए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए। ट्विशा शर्मा 12 मई को अपने ससुराल में छत पर फांसी पर लटकी हुई मिली थी। ट्विशा की मौत वकील समर्थ सिंह से शादी के महज पांच महीने बाद हुई। वह 33 साल की थी।

TWISH DEATH

ट्विशा शर्मा डेथ केस

अब तक क्या क्या हुआ?

  • भोपाल की अदालत ने दोबारा पोस्टमार्टम कराने का आदेश देने से इनकार किया
  • पुलिस ने लिखित रूप से दिया कि उन्हें दूसरे पोस्टमार्टम से कोई आपत्ति नहीं है
  • परिवार ने हाई कोर्ट में अपील करने का फैसला किया
  • ट्विशा का पति अब तक फरार इनाम की राशि बढ़ाकर 30 हजार रुपये की गई

End of Feed