कौन हैं PDM कैंडिडेट सूबेदार बिंद? गाजीपुर में अफजाल अंसारी के खिलाफ ओवैसी ने उतारा 26 साल का उम्मीदवार

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 22, 2024, 12:18 PM IST

Who is Subedar Bind : पोस्ट बेलवा के ग्राम चौखनिया निवासी सूबेदार ने 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद इन्होंने आईटीआई का प्रशिक्षण लिया। बाद में वह प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से जुड़ गए।

Who is Subedar Bind : उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीटों में पूर्वांचल की गाजीपुर भी शामिल है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) से मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी उम्मीदवार हैं। इस सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पारसनाथ राय को उम्मीदवार बनाया है। जबकि बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उमेश सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है। पल्लवी पटेल ने अपने मोर्चे (पिछड़ा, दलित और मुस्लिम) पीडीएम से सूबेदार बिंद को उम्मीदवार बनाया है। यूपी में पल्लवी पटेल और असदुद्दीन ओवैसी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह है कि बिंद की उम्र महज 26 साल है। इस हाई प्रोफाइल सीट पर मुकाबले में ओवैसी और पटेल ने बिंद पर दांव क्यों लगाया है, यह समझने की जरूरत है।

Subedar Bind

गाजीपुर से पीडीएम के उम्मीदवार हैं सूबेदार बिंद।

12वीं तक पढ़े हैं सूबेदार बिंद

पोस्ट बेलवा के ग्राम चौखनिया निवासी सूबेदार ने 12वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद इन्होंने आईटीआई का प्रशिक्षण लिया। बाद में वह प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से जुड़ गए। सूबेदार का कहना कि वह शुरू से ही बिंद समाज के उत्थान एवं भलाई के लिए काम करना चाहते थे। समाज की सेवा करने के लिए उन्हें एक मौका मिला है। बिंद को उम्मीद है कि इस चुनाव में लोगों का समर्थन उन्हें मिलेगा। अपने सामाजिक कार्यों की बदौलत गाजीपुर की जनता के बीच बिंद अपनी पहचान बना चुके हैं। खासकर युवाओं में वह काफी लोकप्रिय हैं।

End of Feed