शोले के डॉयलॉग से लेकर परजीवी बताने तक, कांग्रेस पर PM Modi ने चुन-चुनकर किए करारे वार

PM Modi Lok Sabha Speech: पीएम मोदी ने लोकसभा में आज कांग्रेस पर कई करारे वार किए। कांग्रेस को लोकसभा चुनाव में मिली हार का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने उसकी तुलना परजीवी तक से कर दी।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कांग्रेस को घेरा
  • एक के बाद एक कांग्रेस पर किए हमले
  • लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर भी कांग्रेस को दिखाया आइना

PM Modi Lok Sabha Speech: आज लोकसभा में जब पीएम मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देना शुरू किया तो शुरुआत से ही निशाने पर कांग्रेस रही। पीएम मोदी ने कांग्रेस को परजीवी तक बता दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक तरफ अपनी सरकार की उपल्ब्धियां बता रहे थे, तो दूसरी तरफ कांग्रेस और उसकी पहले की सरकारों को भी घेर रहे थे। लोकसभा चुनाव को लेकर भी पीएम मोदी ने कांग्रेस को शोले फिल्म के डायलॉग के जरिए घेर लिए।

End of Feed