राहुल और पवार के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात? जानें अब कांग्रेस की राह में कौन-कौन रोड़ा

Lok Sabha Chunav: विपक्षी दलों के गठबंधन की चार बैठकें हो चुकी हैं, मगर अब तक सीट बंटवारे का फॉर्मूला सेट नहीं हो सका है। ऐसे में सबसे बड़ी चिंता कांग्रेस के लिए है, क्योंकि बीते विधानसभा चुनावों में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली करारी शिकस्त के चलते उसका कद काफी कमजोर हुआ है।

Sharad Pawar With Rahul Gandhi: शह और मात का खेल भले ही शतरंज में होता है, मगर सियासत का सबसे दमदार नियम यही है। यहां कोई किसी का सगा नहीं होता, समय बदलते ही अच्छे से अच्छे वफादार नेता भी पाला बदल लेते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो चुकी है, विपक्षी गठबंधन एकता के दावे कर रहा है, मगर अब तक इस गठबंधन में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे पर समझौता नहीं हो पाया। सीट बंटवारे के फॉर्मूले में हो रही देरी कहीं न कहीं इस ओर इशारा कर रही है कि मैं बड़ा-मैं बड़ा वाला मामला अटक रहा होगा।

Sharad Pawar With Rahul Gandhi

कब सेट होगा सीट बंटवारे का फॉर्मूला?

विपक्षी गठबंधन के बीच कब सेट होगा सीट बंटवारे का फॉर्मूला?

क्षेत्रीय पार्टियां अपना खेमा मजबूत रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा सीटें की चाहत पाले बैठी हैं, तो वहीं इस गठबंधन में शामिल सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस की इसी सोच में होगी कि उसके खाते में अधिक सीटें आएं। इसी बीच कभी नीतीश के नाराज होने की खबर आती है, तो कभी ममता बनर्जी उखड़ जाती हैं। सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव भी कांग्रेस से खफा-खफा दिखते हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच छिड़ तनातनी किसी से नहीं छिपी है। इसी बीच शुक्रवार को राहुल गांधी ने शरद पवार से मुलाकात की और सीटों के मुद्दे पर चर्चा की।

End of Feed