Modi government @9 : PM मोदी के वे 5 बड़े फैसले जो देश और दुनिया को चौंका गए

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated May 30, 2023, 09:26 AM IST

Modi government @9 : इन नौ सालों में मोदी सरकार ने एक से बढ़कर एक साहसिक एवं बड़े निर्णय लिए। इनमें से कुछ फैसले ऐसे भी थे जिन्हें देश के लोग उम्मीद नहीं कर रहे थे। देश हित में लिए गए ये फैसले दूरगामी सोच के साथ लिए गए। कुछ ऐसे फैसले थे जिन्हें तत्काल लिया जाना जरूरी था। जोखिम भरे निर्णय करने में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देरी नहीं की।

Modi government @9 : केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के आज नौ साल पूरे हो गए हैं। आज से नौ साल पहले यानी 30 मई 2014 को राष्ट्रपति भवन के प्रांगड में नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद वह दोबारा 2019 में जीतकर आए और इस पद पर आसीन हुए। इन नौ सालों में मोदी सरकार ने एक से बढ़कर एक साहसिक एवं बड़े निर्णय लिए। इनमें से कुछ फैसले ऐसे भी थे जिन्हें देश के लोग उम्मीद नहीं कर रहे थे। देश हित में लिए गए ये फैसले दूरगामी सोच के साथ लिए गए। कुछ ऐसे फैसले थे जिन्हें तत्काल लिया जाना जरूरी था। जोखिम भरे निर्णय करने में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देरी नहीं की। यहां हम उनके उन पांच बड़े फैसलों के बारे में चर्चा करेंगे, जिन्होंने देश और दुनिया को चौंका दिया-

Modi government @9

30 मई 2014 को नरेंद्र मोदी ने पहली बार PM पद की शपथ ली।

सर्जिकल स्ट्राइक

18 सितंबर 2016 को उरी में आर्मी कैंप पर सो रहे सेना के जवानों पर आतंकवादियों ने हमला किया। इस हमले में सेना के 19 जवान शहीद हो गए। इस हमले का जवाब भारत ने 10 दिनों के अंदर दे दिया। 29 सितंबर की आधी रात के समय भारतीय सेना की टीम एलओसी पार करके पीओके में गई और आतंकियों के ठिकानों पर हमला बोल दिया था। सेना की इस कार्रवाई में 35 से 70 आतंकवादी मारे गए। हालांकि, पाकिस्तान इस तरह की कार्रवाई से इंकार करता है। भारतीय सेना पीओके में दाखिल होगी, इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी। पाकिस्तान ने भी नहीं सोचा था कि भारतीय सेना इस तरह से दाखिल होगी। खास बात यह है कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना का कोई जवान हताहत नहीं हुआ।

End of Feed