भारत ने पाकिस्तान के चीनी हथियार सिस्टम पर की बड़ी चोट, एयर डिफेंस से इलेक्ट्रॉनिक वॉर तक... साबित की श्रेष्ठता

पाकिस्तान द्वारा विदेश से आयात किए गए उन्नत हथियारों का इस्तेमाल करने के बावजूद भारत एयर डिफेंस और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध नेटवर्क में बेहतर साबित हुआ। चीन और तुर्की दोनों हथियार पाकिस्तान के काम नहीं आए।

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया कि भारत हर मामले में पाकिस्तान पर भारी पड़ा है। न सिर्फ भारत ने सधे हुए हमले से पाकिस्तान की हर मिसाइल और ड्रोन को तबाह किया, बल्कि चीनी मिसाइलों और पाकिस्तान को दिए उसके डिफेंस सिस्टम को भी आईना दिखा दिया। भारत ने चीनी हथियार सिस्टम पर बड़ी चोट करते हुए दोनों दुश्मनों पर अपनी श्रेष्ठता साबित कर दी। भारतीय सेना ने खुद बताया कि किस तरह उसने चीनी मूल के पाकिस्तान के वायु रक्षा सिस्टम को दरकिनार कर आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया।

Operation sindoor

भारत ने चीनी हथियारों पर की बड़ी चोट

भारत का बेजोड़ स्वदेशी डिफेंस सिस्टम

इस दौरान भारत ने अपनी स्वदेशी डिफेंस सिस्टम नेटवर्क का इस्तेमाल करके पाकिस्तान के कई जवाबी मिसाइल और ड्रोन हमलों को नाकाम कर दिया। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि वायुसेना ने पाकिस्तान की चीन द्वारा आपूर्ति की गई वायु रक्षा प्रणालियों जैसे HQ-9 मिसाइल बैटरी और रडार को नाकाम कर दिया। भारत ने 7 मई को सिर्फ 23 मिनट में ही मिशन पूरा कर लिया था। इससे साबित हुआ कि तकनीक के मामले में भारत ने अव्वल प्रदर्शन किया।

End of Feed