कभी बिना जमीन वाला जमींदार बताकर कांग्रेस पर कसा था तंज, अब वैसे ही हालात का सामना कर रहे शरद पवार

  • Written by: संजीव कुमार दुबे
  • Updated Jul 3, 2023, 11:05 AM IST

Sharad Pawar News : एनसीपी के बड़े नेताओं के साथ वह शिंदे-फड़णवीस सरकार में शामिल हो गए हैं। साथ ही उन्होंने एनसीपी पर भी दावा किया है। अब सवाल है कि शरद पवार क्या पहले की तरह भतीजे की बगावत से अपनी पार्टी को बचा पाएंगे? जाहिर है कि एनसीपी के मौजूदा घटनाक्रम ने शरद पवार को कमजोर किया है।

Sharad Pawar : महाराष्ट्र में रविवार को हुए सियासी उठपठक का असर देश की राजनीति पर दिखने लगा है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) में बगावत का असर महाराष्ट्र की राजनीति से लेकर राष्ट्रीय राजनीति पर देखा जा रहा है। एनसीपी से अजित पवार की बगावत ने महाराष्ट्र में नए सियासी समीकरण उभारने के साथ ही विपक्ष की एकजुटता को बड़ा झटका दिया है। 13 और 14 जुलाई को होने वाली विपक्ष की बैठक टल गई है। सबसे बड़ा झटका एनसीपी अध्यक्ष एवं मराठा क्षत्रप शरद पवार को लगा है। भतीजे ने चाचा को बहुत भारी झटका दिया है।

Sharad Pawar NCP

कांग्रेस से अलग होकर शरद पवार ने बनाई एनसीपी।

End of Feed