NEET पेपर लीक का अंडरवर्ल्ड: कैसे काम करता है यह सिंडीकेट, कैसे लगी देश की सबसे बड़ी मेडिकल परीक्षा में सेंध

NEET Paper Leak 2026: 3 मई को आयोजित हुई NEET-UG 2026 परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। शुरुआत में पेपर लीक की खबरों को अफवाह बताया गया,लेकिन जैसे-जैसे डिजिटल सबूत और गिरफ्तारियां सामने आईं, पूरा मामले में एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ।

NEET Paper Leak 2026: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट इन दिनों सबसे बड़े सवालों के घेरे में है। एक बार फिर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की नाकामी के चलते नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट-अंडरग्रैजुएट (नीट-यूजी) 2026 परीक्षा का पेपर लीक हो गया और उसका खामियाजा देश के 22 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों को भुगतना पड़ रहा है। इस मामले में अब तक पांच राज्यों के 10 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। मामले में जांच के बीच सबके मन में ये सवाल है कि बेहद सघन सुरक्षा में कराई जाने वाली परीक्षा में सेंध कैसे लगी। छात्रों से लेकर देश का हर नागरिकों के मन में सवाल है कि आखिर इस पूरी सांठगांठ का मास्टरमाइंड कौन है? राजस्थान से शुरू हुई इस मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है वैसे-वैसे ही नई जानकारी और गिरोह के नए गुर्गे सामने आ रहे हैं। आइए जानते हैं कि कैसे पेपर लीक सिंडीकेट ने इसे अंजाम दिया...

NEET पेपर लीक का खेल।

NEET पेपर लीक का खेल। (फोटो- AI)

3 मई को आयोजित हुई NEET-UG 2026 परीक्षा में अनियमितताओं के आरोपों के चलते इसे रद्द कर दिया गया था। शुरुआत में पेपर लीक की खबरों को अफवाह बताया गया,लेकिन जैसे-जैसे डिजिटल सबूत और गिरफ्तारियां सामने आईं, पूरा मामला एक बड़े सिंडिकेट की ओर इशारा करने लगा।

End of Feed