पहले दोस्ती, फिर दुश्मनी... ट्रंप से विवाद के बाद बना ली पार्टी, क्या खुद राष्ट्रपति बन पाएंगे मस्क?

Musk Vs Trump: डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सत्ता में काबिज कराने वाले और टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने खुद राजनीति में उतरने का मन बना लिया है। ट्रंप के साथ मतभेद के बाद उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया है, जिसे 'अमेरिकी पार्टी' नाम दिया गया।

Musk Vs Trump: डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिकी सत्ता में काबिज कराने वाले और टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने खुद राजनीति में उतरने का मन बना लिया है। ट्रंप के साथ मतभेद के बाद उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी का गठन किया है, जिसे 'अमेरिकी पार्टी' नाम दिया गया। मस्क ने यह फैसला तब लिया जब ट्रंप ने 'बिग ब्यूटिफुल बिल' पर दस्तखत कर दिए हैं। पिछले कुछ समय से ट्रंप की नीतियां मस्क को रास नहीं आ रही हैं और उन्होंने बिग ब्यूटिफुल बिल का भी विरोध किया था।

Musk Party

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क

मस्क ने नई पार्टी के गठन के दिए थे संकेत

ट्रंप जब विरोधियों को 'बिग ब्यूटिफुल बिल' की खूबियां गिनवा रहे थे तब मस्क ने साफ कर दिया था कि अगर यह बिल पास हो जाता है तो वह एक नई राजनीतिक पार्टी बनाएंगे और अब जब पार्टी का गठन हो गया है तो एक बात साफ हो गई है कि वह इस बिल का समर्थन करने वाले सांसदों को निशाने पर ले सकते हैं। भले ही मस्क ने राजनीतिक पार्टी का गठन कर लिया है, लेकिन क्या वह खुद राष्ट्रपति बन सकते हैं? ऐसे में आज समझते हैं कि अमेरिकी संविधान किन-किन लोगों को राष्ट्रपति बनने की इजाजत देता है।

End of Feed