Team Himanta: मिलिए हिमंत बिस्वा सरमा की टीम से, कौन हैं वो 4 विधायक जो बने मंत्री?

हिमंत सरमा (57) असम में लगातार दूसरी बार शपथ लेने वाले पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री बन गए हैं। असम की 126 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने रिकॉर्ड 102 सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें से 82 सीटें भाजपा को मिलीं।

Himanta Biswa Sarma: हिमंत बिस्वा सरमा ने मंगलवार को लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए असम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने गुवाहाटी के खानापारा क्षेत्र में वेटरनरी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में शर्मा और चारों विधायकों को पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, सर्वानंद सोनोवाल, पबित्रा मारगेरिटा, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन मौजूद थे। असम में लगातार तीसरी बार एनडीए की सरकार बनी है। हिमंत सरमा की मां मृणालिनी देवी, पत्नी रिंकी भुइयां सरमा, पुत्र नंदिल विश्व सरमा और पुत्री सुकन्या सरमा भी समारोह में मौजूद थीं।

Himanta team

हिमंत बिस्वा सरमा दूसरी बार बने असम के सीएम

सीएम हिमंत की टीम से मिलिए, 4 मंत्री कौन?

उनके साथ चार विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली जिनमें भाजपा के अजंता नियोग और रामेश्वर तेली, सहयोगी दल असम गण परिषद (अगप) के अतुल बोरा और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) के चरण बोरो शामिल हैं। नियोग, बोरा और बोरो शर्मा के पहले मंत्रिमंडल में भी शामिल थे, वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री तेली राज्य की राजनीति में लौटे हैं। पिछली सरकार में नेओग वित्त मंत्री थीं, जबकि बोरा कृषि विभाग संभाल रहे थे और बोरो के पास परिवहन विभाग था।

End of Feed