महागठबंधन के पहले मंथन में तेजस्वी को मिला CM फेस पर 'संकेत', सीट बंटवारे पर फंस सकता है पेच

Mahagathbandhan first meeting in Patna : बैठक में एक और अहम बात हुई वह है राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव कोर्डिनेशन कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन की कोर्डिनेशन कमेटी में कुल13 सदस्य होंगे। इसमें हर पार्टी से दो-दो सदस्यों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी ही बिहार चुनाव को लेकर गठबंधन में सभी तरह के फैसले लेगी।

Mahagathbandhan first meeting in Patna : देश में विपक्ष के दो गठबंधन हैं। एक है इंडिया गठबंधन दूसरा है महागठबंधन। एक अखिल भारतीय है जो पूरे देश में चुनाव लड़ता है तो दूसरा बिहार में सत्ता की दौड़ में रेस लगाता है। चूंकि चुनाव अभी देश का नहीं, बिहार का होने जा रहा है तो महागठबंधन का सियासी पारा भी चढ़ने लगा है, बैठकें होने लगी हैं और रणनीति बनाई जा रही है। महागठबंधन की पहली बैठक गुरुवार को पटना में हुई जिसमें राजद, कांग्रेस, सीपीआई, सीपीएम, सीपीआई माले और वीआईपी पार्टी ने हिस्सा लिया। चुनाव तैयारियों को लेकर हुई इस बैठक को कई मायनों में अहम माना जा रहा है। सीएम फेस और सीट बंटवारे को छोड़ चुनाव रणनीति बनाने, साझा कार्यक्रम चलाने और भाजपा पर ज्यादा आक्रामक रुख अख्तियार करने पर सहमति बनी।

RjD

बिहार में इसी साल अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होंगे।

तेजस्वी यादव को-ऑर्डिनेशन कमेटी की कमान

बैठक में एक और अहम बात हुई वह है राजद नेता और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को-ऑर्डिनेशन कमेटी का प्रमुख बनाया गया है। तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाली महागठबंधन की को-ऑर्डिनेशन कमेटी में कुल 13 सदस्य होंगे। इसमें हर पार्टी से दो-दो सदस्यों को शामिल किया जाएगा। यह कमेटी ही बिहार चुनाव को लेकर गठबंधन में सभी तरह के फैसले लेगी। जाहिर है कि तेजस्वी यादव की महत्वाकांक्षा के अनुरूप उन्हें यह कमान सौंपी गई है। सीएम फेस भले ही मुहर नहीं लगी है लेकिन यह एक तरह का संकेत है कि चुनाव में महागठबंधन का चेहरा तेजस्वी होंगे। चूंकि, चेहरा वह होंगे तो सरकार बनने की सूरत में सीएम भी वही बनेंगे।

End of Feed