BJP Mission 2024: 303 से 370 तक कैसे पहुंचेगी BJP? कैसे पूरा होगा लोकसभा चुनाव मिशन 2024.... इन राज्यों में बनाई खास रणनीति

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 15, 2024, 02:45 PM IST

BJP Mission for Lok Sabha Election 2024: भाजपा देश के सभी राज्यों में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने की कोशिश में जुटी हुई है। लेकिन, 303 से 370 तक पहुंचने के लिए उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, पंजाब, झारखंड और छत्तीसगढ़ पर पार्टी की खास नजर बनी हुई है। भाजपा को इस बार सीट बढ़ोतरी की सबसे ज्यादा उम्मीद उत्तर प्रदेश से है।

BJP Plan for Mission 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सभी राजनीतक दलों के समीकरण तय हो गए हैं। चुनावी बिसात भी बिछ चुकी है, प्रत्याशियों का ऐलान भी हो रहा है। अब बस इंतजार है तो चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेंस का, जब देश में आम चुनावों की तारीख की घोषणा होगी। इसके साथ ही लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव की शुरुआत भी हो जाएगी। पिछले दो चुनावों की तरह सभी की नजरें इस बार भी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदर्शन पर होंगी।

BJP

लोकसभा चुनाव के लिए BJP की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा इस बार के लोकसभा चुनाव में अकेले 370 सीट और एनडीए गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ मिलकर 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए चुनाव की तैयारी कर रही है। पार्टी अब तक अपने लोकसभा उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है। लोकसभा उम्मीदवारों की दोनों लिस्ट मिलाकर भाजपा अब तक अपने 267 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।

End of Feed