ट्रेन टू कश्मीर : अर्थव्यवस्था, पर्यटन-कारोबार में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी 'वंदे भारत' , विकास की नई उड़ान भरेगा J&K

पहलगाम में ट्रेकिंग या गुलमर्ग में स्कीइंग जैसे ईको-पर्यटन और साहसिक पर्यटन घरेलू यात्रियों के लिए अधिक सुलभ हो जाएगा। यह उन पर्यटकों को भी आकर्षित कर सकता है जो प्रीमियम रेल अनुभव की तलाश में होते हैं। वैष्णो देवी, अमरनाथ और चरार-ए-शरीफ जैसे धार्मिक स्थलों की यात्रा भी बेहतर पहुंच के कारण बढ़ेगी।

Train To Kashmir : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के साथ पूरे देश को एक बड़ी सौगात दी। दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल का उन्होंने उद्घाटन किया। साथ ही कटरा और श्रीनगर के बीच चलने वालीं दो वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ऐतिहासिक उपलब्धि है क्योंकि श्रीनगर पहली बार देश के बाकी हिस्सों से रेल नेटवर्क से जुड़ गया। इसके बहुत ही दूरगामी और जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था, कारोबार एवं पर्यटन के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव होंगे। खासकर पर्यटन क्षेत्र में इसका बहुत बड़ा असर पड़ेगा।

chenab bridge

चिनाब पुल का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन।

पर्यटन क्षेत्र को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन जम्मू-कश्मीर की अर्थव्यवस्था का प्रमुख स्तंभ हैं। बीते दो सालों में दो करोड़ से ज्यादा पर्यटक यहां पहुंचे हैं। पहले यह संख्या लाखों में होती थी लेकिन अब बेहतर रेल कनेक्टिविटी हो जाने से इस क्षेत्र को सीधे तौर पर मजबूती मिलेगी। दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से श्रीनगर/जम्मू तक तेज और आरामदायक यात्रा अधिक पर्यटकों को आकर्षित करेगी, विशेष रूप से गर्मी, बर्फबारी और अमरनाथ यात्रा जैसे पीक सीजन में।

End of Feed