कहां चूक गए ब्रिटेन के PM स्टार्मर? चली गई कुर्सी, अब कैसे होगा उनके उत्तराधिकारी का चयन

स्टार्मर का पीएम पद से हटना ब्रिटेन की उस राजनीतिक अस्थिरता की ओर इशारा करता है जिससे यह देश करीब एक दशक से जूझ रहा है। बीते एक दशक में यहां छह पीएम अपनी सेवा दे चुके हैं। स्टार्मर की विदाई भी असमय हो रही है। ऋषि सुनक के बाद स्टार्मर ने जब प्रधानमंत्री का पद संभाला था तो उनसे काफी उम्मीदें थीं।

Keir Starmer: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने सोमवार को साफ कर दिया कि वह इस्तीफा देने जा रहे हैं और अगले कुछ दिनों में वह पीएम पद छोड़ देंगे। इसके पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि स्टार्मर जल्द ही अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। बहरहाल, स्टार्मर के बयान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि वह पीएम पद से हट रहे हैं। अब सबकी नजरें उनके उत्तराधिकारी पर टिकी हैं। पीएम पद की रेस में लेबर पार्टी के ही एंडी बर्नहम हैं। पार्टी में उनकी लोकप्रियता को देखते हुए उनका पीएम बनना तय माना जा रहा है। स्टार्मर का पीएम पद से हटना ब्रिटेन की उस राजनीतिक अस्थिरता की ओर इशारा करता है जिससे यह देश करीब एक दशक से जूझ रहा है। बीते एक दशक में यहां छह पीएम अपनी सेवा दे चुके हैं। स्टार्मर की विदाई भी असमय हो रही है। ऋषि सुनक के बाद स्टार्मर ने जब प्रधानमंत्री का पद संभाला था तो उनसे काफी उम्मीदें थीं लेकिन दो साल में ही उन्हें इस पद से हटना पड़ रहा है। स्टार्मर के पीएम पद से हटने की कुछ वजहें भी हैं।

Keir starmer

पीएम पद से इस्तीफा देंगे किएर स्टार्मर।

स्टार्मर को प्रधानमंत्री पद छोड़ने पर मजबूर क्यों होना पड़ा?

सोमवार को, स्टार्मर ब्रिटिश जनता के सामने आए और घोषणा की कि उन्होंने अपनी लेबर पार्टी के सांसदों का समर्थन खो दिया है, और इसलिए वे इस्तीफा दे रहे हैं। भावुक आवाज में स्टार्मर ने कहा, 'मेरी पार्टी अब यह सवाल पूछ रही है कि क्या मैं अगले आम चुनाव में हमारा नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हूं। मैंने इस सवाल पर अपनी संसदीय पार्टी का जवाब सुन लिया है, और मैं उस जवाब को पूरे सम्मान के साथ स्वीकार करता हूं।' उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने इस फैसले की जानकारी देने के लिए ब्रिटेन के संवैधानिक प्रमुख, किंग चार्ल्स III से बात की है। उन्होंने यह भी जोड़ा कि वे 'नेतृत्व की यह प्रतियोगिता (चुनाव) पूरी होने तक प्रधानमंत्री के पद पर बने रहेंगे, और सत्ता के सुचारू हस्तांतरण को सुनिश्चित करने के लिए जो कुछ भी कर सकते हैं, करेंगे।'

End of Feed