कर्नाटक चुनाव में बीजेपी-कांग्रेस की जंग के बीच ओवैसी का 'खतरनाक' Experiment! विस्तार से समझिए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रामानुज सिंह
  • Updated May 7, 2023, 10:44 PM IST

Karnataka Election explained: कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार आखिरी दौर में पहुंच गया है। बीजेपी-कांग्रेस के बीच जंग तो चल रही है। इसी बीच हैदराबादी भाईजान असदुद्दीन ओवैसी अपना M-फॉर्मूला लेकर मैदान में कूद चुके हैं। क्या ओवैसी का ये नया प्रयोग क्या रंग लाएगा। किसका खेल बिगाड़ेगा। यहां पढ़ें एक्सक्लूसिव रिपोर्ट।

Karnataka Election explained: कर्नाटक में मतदान का काउंटडाउन शुरु हो चुका है। यहां 10 मई को वोट डाले जाएंगे। जाहिर है प्रचारयुद्ध जोरों पर है। हर तरफ बजरंग बली का शोर है लेकिन इस बीच हैदराबादी भाईजान असदुद्दीन ओवैसी भी अपना M-फॉर्मूला लेकर सियासी जोर आजमाइश कर रहे हैं। कर्नाटक की बीजेपी बनाम कांग्रेस की द्विपक्षीय लड़ाई को नई धार दे रहे हैं। कर्नाटक में ओवैसी कैसे कर रहे हैं एक्पेरिमेंट और ओवैसी का ये नया प्रयोग क्या रंग लाएगा। किसका गेम बिगाड़ेगा, हमारी इस एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में देखिए।

बजरंग दल बैन पर बोले ओवैसी

ओवैसी ने कहा कि मोदी जी अपने भाषण में कहते हैं कि भाईयों बहनों जब पोलिंग बूथ को जाएंगे वो बजरंगबली बोलकर बटन दबाना तो कांग्रेस के डीके बोले हम मंदिर बनाएंगे और कांग्रेस पार्टी भूल गई इलेक्शन से पहले कांग्रेस के ये चमचे ये जो कांग्रेस के गुलाम हैं ये चमचे कूद-कूद कर बोल रहे थे बजरंग दल पर बैन लगेगा।

End of Feed