नहीं टिकी साजिश की थ्योरी! पांच प्वाइंट में समझिए कहां-कहां जांच समिति के सामने फंसे जस्टिस वर्मा

Justice Varma Cash Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज यशवंत वर्मा पर महाभियोग तय लग रहा है। जस्टिस वर्मा के आवास से अधजले नोट बरामद हुए थे, तब जस्टिस वर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात थे। इस मामले की जांच कर रही समिति ने जस्टिस वर्मा को दोषी ठहराया है।

Justice Varma Cash Case: न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा, आज की तारीख में इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैनात लेकिन सुनवाई से दूर। 14 मार्च 2025 को यशवंत वर्मा के दिल्ली वाले घर में आग लगी। दमकर कर्मी वहां आग बुझाने पहुंचे तो अधजले नोटों का ढेर पाया। तब जस्टिस यशवंत वर्मा दिल्ली हाईकोर्ट में तैनात था। हाईकोर्ट के एक जज के यहां नोटों को मिलना, सनसनी फैला गया, न्यायपालिका पर सवाल उठने लगा। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत एक्शन लिया, जांच समिति गठित हुई, जस्टिस वर्मा का ट्रांसफर हुआ और उन्हें न्यायिक कार्य से दूर कर दिया गया। अब जांच समिति की रिपोर्ट आ चुकी है। जस्टिस वर्मा, जांच समिति की रिपोर्ट में तो दोषी दिख रही हैं। जांच समिति ने जस्टिस वर्मा के साजिश वाली थ्योरी को भी खारिज कर दिया है।

End of Feed