तेजी से खत्म हो रहीं इजरायल की इंटरसेप्टर मिसाइलें, ऐसे में आसान नहीं होगा ईरान के हवाई हमलों को रोक पाना

इजरायल का दावा है कि उसने ईरान के ज्यादातर ड्रोन एवं मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है लेकिन यह भी रिपोर्ट आई है कि दुश्मन के हथियारों को काफी दूर मार गिराने वालीं इजरायल की इंटरसेप्टर मिसाइलों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। वॉल स्ट्रीट जनरल ने इंटेलिजेंस पर नजर रखने वाले एक अमेरिका अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है।

Israel-Iran Conflict: इजरायल और ईरान का संघर्ष छठवें दिन में प्रवेश कर गया है लेकिन हमलों में कोई कमी नहीं आई है। दोनों देश एक-दूसरे को निशाना बनाते हुए हवाई हमले कर रहे हैं। इजरायल का दावा है कि उसने ईरान के ज्यादातर ड्रोन एवं मिसाइलों को हवा में ही मार गिराया है लेकिन यह भी रिपोर्ट आई है कि दुश्मन के हथियारों को काफी दूर मार गिराने वालीं इजरायल की इंटरसेप्टर मिसाइलों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। वॉल स्ट्रीट जरनल ने इंटेलिजेंस पर नजर रखने वाले एक अमेरिका अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है।

Israel

इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइल दाग रहा ईरान।

इजरायल ने शुरू किया है 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन'

एक-दूसरे पर बिना रुके लगातार मिसाइल हमले करने के बीच यह रिपोर्ट आई है। इजरायल ने बीते शुक्रवार को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' शुरू किया। इसके खिलाफ ईरानी सुरक्षाबल करीब 400 बैलिस्टिक मिसाइलें इजरायल पर दाग चुके हैं। बताया जाता है कि ईरान के पास करीब 2000 ऐसी मिसाइलें हैं जो इजरायल में मार कर सकती हैं। लंबी दूरी से आने वाली मिसाइलों को इंटरसेप्ट करने के लिए इजरायल के पास एरो नामक एयर डिफेंस सिस्टम है। यह सिस्टम काफी ऊंचाई पर ही दुश्मन की मिसाइल को इंटरसेप्ट कर मार गिराता है। इसने काफी हद तक ईरानी मिसाइलों को हवा में नष्ट किया है लेकिन कई मिसाइलें इजरायल के अंदर गिरी भी हैं।

End of Feed