कुछ बड़ा करने वाला है भारत... ? 'Red File' के साथ राष्ट्रपति से मिले अमित शाह, विदेश मंत्री जयशंकर भी थे साथ

Amit Shah met President of India: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद माहौल बेहद गर्म है इस बीच गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरूवार को राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की, बताते हैं कि इस दौरान अमित शाह से हाथ में लाल फाइल थी।

Amit Shah met President of India: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बृहस्पतिवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की, इस दौरान अमित शाह से हाथ में लाल फाइल (Red File) थी। यह बैठक जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Terror Attack) के मद्देनजर हुई। इस हमले में 26 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

Amit Shah met President with Red File

'Red File' के साथ राष्ट्रपति से मिले अमित शाह

राष्ट्रपति भवन ने बैठक की एक तस्वीर शेयर करते हुए 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह और विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।'

End of Feed