देश

'आतंकवाद के खिलाफ पूरा विपक्ष आपके साथ', राहुल गांधी बोले- किसी भी एक्शन में सरकार को हमारा सपोर्ट

Pahalgam Terror Attack: केंद्र सरकार ने गुरुवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर कदम में साथ हैं।

Image

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: @INCIndia)

Photo : Twitter

Pahalgam Terror Attack: केंद्र सरकार ने गुरुवार को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के संबंध में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई। इस बैठक के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली सांसद राहुल गांधी ने कहा कि वह आतंकवाद के खिलाफ सरकार के हर कदम में साथ हैं। राहुल गांधी ने कहा कि सभी ने एक स्वर में आतंकी हमले की निंदा की और सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है।

'सरकार के साथ खड़ा है पूरा विपक्ष'

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सर्वदलीय बैठक की जानकारी देते हुए कहा कि सभी ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। विपक्ष ने सरकार को कोई भी कार्रवाई करने के लिए पूरा समर्थन दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में मौजूद रहे। सभी दलों ने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। हमने कहा कि जम्मू-कश्मीर में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जाने चाहिए...

कौन-कौन से दल हुए शामिल

सरकार की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिरिजू मौजूद थे। राजनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी उपस्थित रहे।

बैठक में हिस्सा लेने वाले अन्य नेताओं में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी-शरदचंद्र पवार (NCP-SP) की सुप्रिया सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रफुल्ल पटेल, एआईएमआईएम के असदुद्दीन औवेसी, बीजू जनता दल (BJD) के सस्मित पात्रा, तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के लावु श्रीकृष्ण देवरायलु, शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, आम आदमी पार्टी (AAP) के संजय सिंह, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सुदीप बंदोपाध्याय, राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रेमचंद गुप्ता, द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के टी शिवा और समाजवादी पार्टी (SP) के रामगोपाल यादव शामिल हैं।

आतंकी हमले के बाद एक्शन में मोदी सरकार

पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर भारत सरकार ने पाकिस्तान पर कई प्रतिबंध लगाए हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई सीसीएस की बैठक में पांच बड़े फैसले लिए गए। विदेश मंत्री एस जयशंकर और गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की।

Anurag Gupta
अनुराग गुप्ताauthor

अनुराग गुप्ता टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और मीडिया में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं। जर्नलिज़्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से ही वे न्यूजरूम के विभिन्न आयामों—कॉपी एडिटिंग, कंटेंट क्यूरेशन और रियल-टाइम न्यूज मॉनिटरिंग में दक्षता के साथ काम कर रहे हैं। राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और ब्रेकिंग न्यूज पर उनकी मजबूत पकड़ है। अनुराग खबरों की बारीकियों को समझने, फैक्ट चेकिंग और स्टोरी के अहम पहलुओं को पाठकों तक सरल भाषा में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक 10 हजार से अधिक खबरें प्रकाशित की हैं, जिनमें ब्रेकिंग अपडेट्स, एनालिटिकल कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और न्यूज एक्सप्लेनर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article