अध्यात्म

इन 3 राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का रास्ता, चंद्रमा के नक्षत्र में गोचर करेंगे धन-कला के दाता शुक्र

Venus Transit 2026: धन-कला के दाता ग्रह शुक्र अगस्त 2026 में हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे, जिसके स्वामी चंद्रमा हैं। ये गोचर कुछ राशियों के लोगों के लिए लाभकारी रहेगा। चलिए जानें शुक्र के इस नक्षत्र परिवर्तन के समय और राशियों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के बारे में।

Image

शुक्र गोचर का मेष-सिंह और तुला वालों के जीवन पर पड़ेगा शुभ प्रभाव

Shukra Gochar 2026 Date And Effect: नवग्रहों में शुक्र को एक शुभ व काफी शक्तिशाली ग्रह माना गया है, जिसका नक्षत्र परिवर्तन करना कोई साधारण घटना नहीं है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन को एक बड़ी ज्योतिषीय घटना माना गया है, जिसका प्रभाव अधिकतर लोगों के जीवन पर बहुत ही गहरा पड़ता है। खासकर, जीवन के उन हिस्सों में बदलाव देखने को मिलता है, जिनका प्रतिनिधित्व खुद शुक्र महाराज करते हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि शुक्र न सिर्फ भौतिक सुखों का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि वो प्रेम, सुंदरता, धन, कला, वैवाहिक सुख, फैशन, आकर्षण, आभूषण, और वाहनों के भी दाता हैं।

अगले महीने भी जब शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे तो कुछ राशियों को अपार खुशियां प्रदान करेंगे। चलिए अब जानें शुक्र के हस्त नक्षत्र में होने वाले गोचर के प्रभाव से लेकर समय के बारे में।

किस दिन व समय पर होगा शुक्र गोचर?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 11 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह का हस्त नक्षत्र में गोचर यानी प्रवेश होगा। ये बड़ी ज्योतिषीय घटना इस दिन सुबह 6 बजकर 33 मिनट पर घटने वाली है। इस नक्षत्र गोचर से पहले शुक्र उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में संचार करेंगे, जबकि हस्त नक्षत्र के बाद चित्रा नक्षत्र में रहेंगे। बता दें कि 25 अगस्त की दोपहर 12 बजकर 55 मिनट तक शुक्र चंद्रमा के नक्षत्र हस्त में रहने वाले हैं।

शुक्र गोचर से किन 3 राशियों को लाभ होगा?

  • मेष राशि (Aries)
  • सिंह राशि (Leo)
  • तुला राशि (Libra)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: वास्तु दोष दूर करने के लिए बाथरूम में करें ये बदलाव

शुक्र गोचर से प्रभावित राशियों का राशिफल

  • मेष राशि-
मंगल ग्रह की राशि मेष के जातकों के लिए शुक्र का 11 अगस्त को नक्षत्र गोचर करना शुभ रहेगा। यदि आपके कोई पैसे नहीं दे रहा है तो उनके मिलने के योग हैं। साथ ही जीवनसाथी संग रिश्ता सुधरेगा और संबंध में रोमांस बढ़ेगा। जिन लोगों के पास खुद का वाहन नहीं है या कार/बाइक खराब हो रही है, उनका नया वाहन खरीदने का फैसला सही साबित होगा।
  • सिंह राशि-
मेष के अलावा सिंह राशि वालों के लिए भी शुक्र ग्रह का हस्त नक्षत्र में गोचर करना शुभ रहेगा। अचानक हुए धन लाभ से कपड़े, लकड़ी, किताब, बर्तन, जूते-चप्पल और लग्जरी आइटम्स से जुड़े कारोबारियों की कोई बहुत बड़ी टेंशन कम होगी। साथ ही रोमांटिक संबंधों में पहले से बहुत ज्यादा मधुरता बढ़ेगी। घर के माहौल की बात करें तो उसमें अशांति नहीं रहेगी।
  • तुला राशि-
तुला को शुक्र की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों के लिए शुक्र गोचर शुभ रहेगा। करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने का मौका मिलेगा। साथ ही प्रॉपर्टी और वाहन जैसे सुखों की प्राप्ति आने वाले समय में आपको होने की संभावना है। संबंधों की बात करें तो उनमें ज्यादा कड़वाहट आपको देखने को नहीं मिलेगी।

''बता दें कि मेष, सिंह और तुला राशि का यह राशिफल सामान्य फलादेश पर आधारित है। व्यक्ति की जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति, वर्तमान महादशा और अन्य योगों के आधार पर वास्तविक परिणामों में वक्त के साथ बदलाव होना तय है।"

शुक्र ग्रह की विशेष कृपा पाने के उपाय

  • शुक्रवार के दिन उपवास जरूर रखें।
  • नियमित रूप से जगत के पालनहार भगवान विष्णु की पत्नी मां लक्ष्मी की पूजा करें।
  • अगर संभव हो तो समय-समय पर दूध, खीर, बर्फ और चीनी जैसे सफेद रंग की चीजों का दान करें।
  • गाय को रोटी के साथ-साथ चारा खिलाएं।
  • घर में शुक्र यंत्र की स्थापान करने के बाद नियमित रूप से उसकी पूजा करें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: इस मूलांक वाले लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं, लेकिन खुद भटक जाते हैं

डिस्क्लेमर: यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्‍स नाउ नवभारत इसकी पुष्‍ट‍ि नहीं करता है।

Nidhi Jain
निधि जैनauthor

निधि जैन Times Now नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के तौर पर जुड़ी हैं। इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। पढ़ने और लिखने के प्रति इनकी रुचि ही इन्हें जर्नलिज्म की ओर लेकर आई। निधि अब तक हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article