इंटरनेट ने दुनिया को किया लाचार! कैसे सुस्त पड़ा माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर; समझें 5 साइड इफेक्ट

Microsoft Global Outage: दुनियाभर में अचानक इंटरनेट सेवा बाधित हो गई। ये सवाल उठने लगे कि कहीं ये साइबर हमला तो नहीं है। बैंक, एयरलाइन और मीडिया सेवाएं प्रभावित हुईं। माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज के चलते कई देशों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। आपको इसके 5 साइड इफेक्ट से रूबरू कराते हैं।

Internet Services Side Effects: आजकल दुनिया पूरी तरह ऑनलाइन हो चुकी है, अलग-अलग देश इस बात का ढिंढोरा पीटते हैं कि वो डिजिटल युग में लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि इस डिजिटलाइजेशन के साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं। यदि आपको इस बात का गुमां है कि आप वक्त के साथ-साथ आगे बढ़ रहे हैं, मॉर्डन परिवेश के साथ अपना स्वभाव बदल रहे हैं, खुद को डिजिटलाइज कर रहे हैं, तो आपको सचेत हो जाना चाहिए। क्योंकि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। जिसका फायदा होता है, उसके नुकसान भी होते हैं।

Internet Services Break Side Effects

माइक्रोसॉफ्ट में आई समस्या के साइड इफेक्ट समझिए।

समझिए माइक्रोसॉफ्ट में आई समस्या के साइड इफेक्ट

माइक्रोसॉफ्ट में व्यापक व्यवधान के कारण दुनिया भर में शुक्रवार को उड़ानों, बैंक, मीडिया संस्थानों और कंपनियों का कामकाज प्रभावित हुआ है। कई घंटे तक व्यवधान कायम रहने के बाद प्रौद्योगिकी कंपनी ने कहा है कि वह धीरे-धीरे माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप और सेवाओं तक पहुंच को प्रभावित करने वाली समस्या को ठीक कर रही है।

End of Feed