टेक एंड गैजेट्स

क्या है क्राउडस्ट्राइक जिसकी वजह से लैपटॉप हो रहे बंद, रिकवरी मोड में गया लैपटॉप तो क्या करें

Microsoft Services Outage Updates: पूरी दुनिया का नेटवर्क इस वक्त एक काफी बड़ी और भयंकर समस्या का सामना कर रहा है। दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले लैपटॉप और कंप्यूटर एक के बाद एक क्रैश हो रहे हैं। देश दुनिया में कई जरूरी सुविधाएं इससे प्रभावित हुई हैं और कुछ देशों में अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को भी रोक दिया गया है।

Image

क्या है क्राउडस्ट्राइक जिसकी वजह से लैपटॉप हो रहे बंद, रिकवरी मोड में गया लैपटॉप तो क्या करें

Photo : iStock

Crowdstrike kya Hai : दुनिया भर का नेटवर्क इस वक्त ठप पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल आज सुबह 10:30 बजे के आस पास माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज की शुरुआत हुई थी और अब यह समस्या इतनी बड़ी हो चुकी है कि फ्लाइट्स समेत कई सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। क्राउडस्ट्राइक का अपडेट आने के बाद से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले अधिकतर डिवाइस क्रैश कर रहे हैं। चलते-चलते लैपटॉप पर अचानक ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही है जिसके बाद लैपटॉप रिकवरी मोड में चला जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्राउडस्ट्राइक क्या है?

आखिर क्या है क्राउडस्ट्राइक?

Crowdstrike क्या हैदुनिया भर का नेटवर्क इस वक्त ठप पड़ता नजर आ रहा है। दरअसल आज सुबह 10:30 बजे के आस पास माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज की शुरुआत हुई थी और अब यह समस्या इतनी बड़ी हो चुकी है कि फ्लाइट्स समेत कई सुविधाएं गंभीर रूप से प्रभावित हुई हैं। क्राउडस्ट्राइक का अपडेट आने के बाद से माइक्रोसॉफ्ट विंडोज पर चलने वाले अधिकतर डिवाइस क्रैश कर रहे हैं। चलते-चलते लैपटॉप पर अचानक ब्लू स्क्रीन दिखाई दे रही है जिसके बाद लैपटॉप रिकवरी मोड में चला जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि क्राउडस्ट्राइक क्या है?
आखिर क्या है क्राउडस्ट्राइक?क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है और दुनिया भर में बहुत से कंप्यूटर और लैपटॉप कंपनी के सोफ्टवेयर पर काम करते हैं। क्राउडस्ट्राइक नास्डाक (Nasdaq Crwd) पर भी मौजूद है और माइक्रोसॉफ्ट के ठप होने से क्राउडस्ट्राइक के शेयर (nasdaq: crwd), बाजार खुलने पर धड़ाम हो सकते हैं। इसके एक दिन पहले क्राउडस्ट्राइक के शेयरों (Crowdstrike Share Price) में 3.35% की गिरावट आई थी। आज सुबह 10:15 बजे के आस-पास क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था। इस अपडेट के आने के बाद लैपटॉप बंद हो गए और स्क्रीन ब्लू हो गई जिसपर मैसेज लिखा है कि डिवाइस समस्या का सामना कर रहा है और इसे रीस्टार्ट की जरूरत है। इस प्रोसेस को ही ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ कहा जाता है।
रिकवरी मोड में गया लैपटॉप, तो क्या करेंअगर आपका लैपटॉप भी BSOD समस्या का शिकार हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक फिलहाल समस्या पर काम कर रहे हैं और जल्द ही टेक्निकल अलर्ट जारी कर सकते हैं। जब तक टेक्निकल अलर्ट जारी नहीं हो जाता तब तक आपको अपने लैपटॉप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करनी है। कंपनियां इस समस्या के समाधान पर काम कर रही हैं और जल्द ही अपडेट जारी किया जा सकता है।

क्राउडस्ट्राइक एक साइबर सिक्योरिटी कंपनी है और दुनिया भर में बहुत से कंप्यूटर और लैपटॉप कंपनी के सोफ्टवेयर पर काम करते हैं। क्राउडस्ट्राइक नास्डाक (Nasdaq Crwd) पर भी मौजूद है और माइक्रोसॉफ्ट के ठप होने से क्राउडस्ट्राइक के शेयर (nasdaq: crwd), बाजार खुलने पर धड़ाम हो सकते हैं। इसके एक दिन पहले क्राउडस्ट्राइक के शेयरों (Crowdstrike Share Price) में 3.35% की गिरावट आई थी। आज सुबह 10:15 बजे के आस-पास क्राउडस्ट्राइक ने एक अपडेट जारी किया था। इस अपडेट के आने के बाद लैपटॉप बंद हो गए और स्क्रीन ब्लू हो गई जिसपर मैसेज लिखा है कि डिवाइस समस्या का सामना कर रहा है और इसे रीस्टार्ट की जरूरत है। इस प्रोसेस को ही ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ कहा जाता है।

रिकवरी मोड में गया लैपटॉप, तो क्या करें

अगर आपका लैपटॉप भी BSOD समस्या का शिकार हुआ है तो घबराने की जरूरत नहीं है। माइक्रोसॉफ्ट और क्राउडस्ट्राइक फिलहाल समस्या पर काम कर रहे हैं और जल्द ही टेक्निकल अलर्ट जारी कर सकते हैं। जब तक टेक्निकल अलर्ट जारी नहीं हो जाता तब तक आपको अपने लैपटॉप के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करनी है। कंपनियां इस समस्या के समाधान पर काम कर रही हैं और जल्द ही अपडेट जारी किया जा सकता है।
pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article