Money Tips: नौकरी जाने का खतरा है तो करें ये 5 काम, नहीं होगी पैसे की कमी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 6, 2022, 11:11 PM IST

Money Tips: निकट भविष्य में मंदी और इसके परिणामस्वरूप नौकरियों जाना आज के समय में एक डरावनी सच्चाई है, जिसे सबसे अच्छे तरीके से वित्तीय रूप से तैयारी करके दूर किया जा सकता है। यहां पैसे से जुड़े कुछ कदमों पर विचार करें। जिनसे आप नौकरी गंवाने के बाद अपने पैरों पर खड़े रह सकते हैं।

Money Tips: विश्व अर्थव्यस्था में मंदी के दौर के साथ, वेतन भोगी व्यक्तियों के लिए नौकरी गंवाना एक बहुत बड़ी चिंता की बात बन चुकी है। बड़ी-बड़ी तकनीकी कंपनियों, फूड डिलीवरी एग्रीगेटर्स, वैश्विक स्तर पर बड़ी तकनीकी कंपनियों तथा हाल ही में स्टार्ट-अप्स को बंद किया जाना पूरी दुनिया में जॉब मार्केट के बदतर होने के संकेत हैं। खर्च को कम करने के लिए अनेक भारतीय कंपनियों द्वारा भी नौकरियों में कटौती की घोषणा की गई है। निकट भविष्य में मंदी तथा इसके परिणामस्वरूप नौकरियों की हानि आज के समय में एक डरावनी सच्चाई है, जिसे सबसे अच्छे तरीके से वित्तीय रूप से तैयारी करके दूर किया जा सकता है। यहां पर पैसे से जुड़े कुछ कदमों पर विचार किया गया है जिनसे आप नौकरी गंवाने के बाद अपने पैरों पर खड़े रह सकते हैं।

Money Tips

जब नौकरी हो खतरे में तब क्या करें?

गैर-ज़रूरी खर्चों को कम करें

अपने खर्च का आंकलन करनें और गैर-ज़रूरी खर्चों की पहचान करें जिनसे आप बच सकते हैं। कठिन समय में कड़े उपाय करने ज़रूरी होते हैं, और ऐसे कदम से आपको पैसे की बचत करने में मदद मिलेगी। आखिरकार, बचत आपकी कमाई ही है।

End of Feed