पहाड़ी दर्रों में काटे 48 घंटे, करीब ही थे दुश्मन...मौत के चंगुल से कैसे बच निकला घायल अमेरिकी पायलट?

US Pilot Rescue Operation: बचाव अभियान जल्दी ही एक बड़े पैमाने के सैन्य अभियान में बदल गया, जिसमें लड़ाकू विमानों, बमवर्षकों और निगरानी विमानों सहित लगभग 100 विशेष अभियान कर्मी शामिल थे।

US Pilot Rescue News: लगभग 48 घंटों तक एक घायल अमेरिकी एयरफोर्स का अफसर दक्षिण-पश्चिमी ईरान की एक संकरी पहाड़ी दर्रे में छिपा रहा, खोजी टीमों से बचता रहा, जबकि हेलीकॉप्टर ऊपर चक्कर लगा रहे थे और ड्रोन बीहड़ इलाके की निगरानी कर रहे थे। एफ-15ई स्ट्राइक ईगल विमान (F-15E Strike Eagle) में वेपन सिस्टम विशेषज्ञ के रूप में तैनात यह अधिकारी शुक्रवार को विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद इजेक्ट हो गया था। हालांकि उसके पायलट को तुरंत बचा लिया गया, लेकिन दूसरा पायलट पहाड़ों में लापता हो गया। इसके बाद अमेरिका ने उच्च जोखिम वाला बचाव अभियान शुरू किया।

ऊंची जगह पर पहुंचने में कामयाब रहा पायलट

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि उसका ये अफसर लैंडिंग के बाद ऊंची जगह पर पहुंचने में कामयाब रहा और उसने अपने जिंदा होने का संकेत देने के लिए एक आपातकालीन बीकन (Emergency Beacon) सक्रिय किया। जैसे-जैसे वह पकड़े जाने से बचने के लिए इलाके में और अंदर जाता गया, कम्युनिकेशन रुक-रुक कर होता रहा। इन 48 घंटों में पायलट पहाड़ी दर्रों में छुपा रहा और ईरानी सैनिकों और लोगों को लगातार चकमा देता रहा।

End of Feed