'आकाशतीर' जिसने PAK मिसाइलों को हवा में ही कर दिया 'धुआं-धुआं', जानें इसकी ताकत

Akashteer System: भारत की बढ़ती युद्धक क्षमता में आकाशतीर जैसे कई युद्धक उपकरण और हथियार शामिल हैं। यह स्वदेशी रक्षा प्लेटफार्मों के बढ़ते पारिस्थितिकी तंत्र का हिस्सा है जो भारत की युद्धक क्षमताओं को नया आकार दे रहा है। मेक इन इंडिया पहल ने इसके विकास को बढ़ावा दिया है।

Akashteer System: पहलगाम आतंकी हमले का बदला जब भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक कर लिया, तब पाकिस्तान ने मिसाइलों और ड्रोन्स से भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। पाकिस्तान लाख प्रयास के बाद भी भारत को नुकसान पहुंचाने में कामयाब नहीं रहा था। पाकिस्तान की ओर से आने वाली हर मिसाइल और ड्रोन्स को भारत का एयर डिफेंस सिस्टम हवा में ही ध्वस्त कर दे रहा था, जिसमें आकाशतीर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अब सरकार ने खुद आकाशतीर की जानकारियां शेयर करते हुए बताया है कि कैसे आकाशतीर ने संघर्ष के दौरान हवा में ऐसी अदृश्य दीवार बनाई कि कोई भी ड्रोन्स और मिसाइल भारत की धरती पर पहुंच ही नहीं पाया, हवा में ही ध्वस्त हो गया।

End of Feed