'एक-एक घुसपैठिए को निकालेंगे...', अमित शाह ने बताया सुवेंदु सरकार का 'सोनार बांग्ला' रोडमैप

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब नई सुवेंदु सरकार का फोकस सीमा सुरक्षा और अवैध घुसपैठ रोकने पर रहने वाला है। चुनाव प्रचार के दौरान अमित शाह ने घुसपैठियों को लेकर बड़ा बयान दिया था और अब बीजेपी सरकार बनने के बाद इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू हो गई है। बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुवेंदु अधिकारी 9 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अमित शाह ने ‘सोनार बांग्ला’ का जिक्र करते हुए भरोसा दिलाया कि घुसपैठियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा।

"4 तारीख को काउंटिंग है और 5 तारीख को भाजपा की सरकार बनेगी... जल्दी बांग्लादेश जाने की तैयारी कर लो।" बंगाल की चुनावी रैली में अमित शाह ने यह बात कही थी। चुनाव में बंगाल में बीजेपी को प्रचंड जीत मिली और 9 मई को सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। शुक्रवार को सुवेंदु अधिकारी (Suvendu Adhikari) को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया। विधायक दल की बैठक के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बांग्ला कन्वेंशन सेंटर से बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सुवेंदु सरकार का रोडमैप भी बता दिया है।

Bengal News

अमित शाह ने कहा-बंगाल में घुसपैठियों को खिलाफ होगा सख्त एक्शन। PTI/ AI IMAGE

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत में 'सोनार बांग्ला' का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि हम 'सोनार बांग्ला' के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ें और बंगाल की जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह खरे उतरें। उन्होंने कहा कि मैं बंगाल की जनता को भरोसा दिलाना चाहता हूं कि एक-एक घुसपैठियों को देश से निकालेंगे।

End of Feed