7 राज्य और 940 सीटें...2027 की सियासी जंग कैसे तय करेगी 2029 के सिंहासन का रास्ता?

2027 चुनाव के नतीजे न केवल बीजेपी और पीएम मोदी की लोकप्रियता का असली 'लिटमस टेस्ट' होंगे, बल्कि यह भी तय करेंगे कि पस्त पड़ा विपक्ष 2029 की लड़ाई में कोई वापसी कर पाएगा या 2029 की चुनावी बाजी समय से पहले ही तय हो जाएगी।

भारतीय राजनीति में भले ही साल 2029 का आम चुनाव दूर दिखाई दे रहा हो, लेकिन इसकी पटकथा बहुत हद तक साल 2027 में लिखी जाने वाली है। क्या 2029 के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने कोई कड़ी चुनौती खड़ी होगी, या एनडीए का विजय रथ बिना रुकावट दौड़ता रहेगा? इस सवाल का सबसे सटीक और अंतिम जवाब 2029 में नहीं, बल्कि साल 2027 में छिपे 7 राज्यों के चुनावी नतीजों से मिलेगा। उत्तर प्रदेश से लेकर गुजरात और पंजाब से लेकर मणिपुर तक फैले 7 राज्यों की कुल 940 विधानसभा सीटें देश की भावी राजनीति का पूरा नक्शा बदलने का दम रखती हैं। इन राज्यों में सिर्फ विधानसभा की सत्ता दांव पर नहीं है, बल्कि इनके नीचे छूपी 132 लोकसभा सीटें भी 2029 का एजेंडा तय करेंगी। वर्तमान में इन 940 में से 600 से अधिक सीटों पर एनडीए का कब्जा है, जो इसे बीजेपी का सबसे अभेद्य किला बनाता है।

2027 Elections

2027 में 7 राज्यों में अहम विधानसभा चुनाव

पीएम मोदी की लोकप्रियता का असली 'लिटमस टेस्ट'

ऐसे में 2027 के ये नतीजे न केवल बीजेपी और पीएम मोदी की लोकप्रियता का असली 'लिटमस टेस्ट' होंगे, बल्कि यह भी तय करेंगे कि पस्त पड़ा विपक्ष 2029 की लड़ाई में कोई वापसी कर पाएगा या 2029 की चुनावी बाजी समय से पहले ही तय हो जाएगी। 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों के नतीजे तय करेंगे कि 2029 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और एनडीए (NDA) सरकार के सामने किस तरह की राजनीतिक चुनौतियां खड़ी होंगी। आइए इस पूरे चुनावी गणित और उसके दूरगामी प्रभावों को विस्तार से समझते हैं:

End of Feed