पाकिस्तान में कैसे हुआ ट्रेन हाइजैक, किस तरह दिया अंजाम, क्या है बलूच विद्रोहियों की मंशा?

खबरों के मुताबिक, बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान जारी है। रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रेन का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और सहायता के लिए एक आपातकालीन राहत ट्रेन भेजी गई है।

Pakistan Train Hijack: बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए (BLA) ने पाकिस्तान के क्वेटा में जाफर एक्सप्रेस पर हमला कर इसे हाईजैक कर लिया है। ट्रेन पर करीब 450 यात्री सवार थे और विद्रोहियों ने इन्हें बंधक बनाने का दावा किया है। है बीएलए ने चेतावनी दी है कि पाक सेना की जवाबी कार्रवाई होने पर बंधकों को मार दिया जाएगा। ये हमला बलूचिस्तान के कच्छी जिले के माच टाउन के आब-ए-गम इलाके के पास हुआ। खबर के मुताबिक, कई हथियारबंद लोगों ने ट्रेन पर गोलीबारी की, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई।

Baloch army hijacked train

बलोच लिबरेशन आर्मी ने ट्रेन को कैसे किया हाईजैक (फाइल फोटो- ANI-Twitter)

हमले में कई यात्री हुए घायल

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस समूह पर पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका ने प्रतिबंध लगा रखा है। शुरुआती खबरों के मुताबिक, हमले में कई यात्री घायल हुए हैं। खबरों के मुताबिक, बचाव दल और सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुंच गए हैं और हमलावरों की तलाश के लिए अभियान जारी है। रेलवे अधिकारियों ने पुष्टि की है कि ट्रेन का चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है और सहायता के लिए एक आपातकालीन राहत ट्रेन भेजी गई है।

End of Feed