Climate Change के कारण अंटार्कटिका से उठ सकती है भयंकर सुनामी, नई स्टडी में दावा

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 26, 2023, 03:34 PM IST

18 मई को नेचर कम्युनिकेशंस पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण महासागरों का गर्म होना फिर से सुनामी का कारण बन सकता है।

Climate Change: जलवायु परिवर्तन यानी मुसीबत का दूसरा नाम। अगर अभी लगभग पूरे भारत को परेशान कर रही हीटवेब पर्याप्त सबूत प्रमाण नहीं है, तो एक नया अध्ययन एक खतरनाक स्थिति की ओर संकेत दे रहा है। एक नए अध्ययन में दावा किया गया है कि जलवायु परिवर्तन अंटार्कटिका में पानी के नीचे भूस्खलन की वजह बनकर दक्षिणी महासागर में जबरदस्त सुनामी का कारण बन सकता है। वैज्ञानिकों ने समुद्र तल के नीचे तलछट कोर में अध्ययन कर पाया कि पिछले जलवायु परिवर्तन (3 मिलियन और 15 मिलियन वर्ष पूर्व) के दौरान ढीली तलछट परतें बनीं और फिर दक्षिण अमेरिका, न्यूजीलैंड और दक्षिण पूर्व एशिया की ओर बढ़ने के लिए विशाल सुनामी पैदा की।

कैसे जलवायु परिवर्तन ला सकता है सुनामी

18 मई को नेचर कम्युनिकेशंस नामक पत्रिका में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, जलवायु परिवर्तन के कारण महासागरों का गर्म होना फिर से इसी तरह की सुनामी का कारण बन सकता है। यूके में प्लायमाउथ विश्वविद्यालय के जेनी गैलेस ने एक बयान में कहा कि सबमरीन भूस्खलन सुनामी की वजह बनने के साथ ही एक प्रमुख भू-खतरा है, जिससे भारी नुकसान हो सकता है।

End of Feed