लाल सागर में हूतियों का तांडव: ईरान की चाल से थम जाएगा 12% व्यापार? जानिए कैसे महंगा होगा आपका पेट्रोल

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों द्वारा लाल सागर और बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य क्षेत्र में हमलों को तेज कर दिया गया है। इन जानलेवा हमलों और सऊदी अरब के जहाजों की नाकेबंदी से वैश्विक व्यापार, तेल आपूर्ति और मध्य पूर्व की शांति पर बड़ा खतरा मंडराने लगा है।

यमन के ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने इस हफ्ते कई जानलेवा हमलों की जिम्मेदारी ली है। इन हमलों में दर्जनों नागरिकों और सैनिकों की मौत हुई है। हूतियों ने लाल सागर के बंदरगाहों से बाब अल-मंदेब जलडमरूमध्य के रास्ते अदन की खाड़ी की ओर जाने वाले सऊदी अरब के तेल टैंकरों और सैन्य शिविरों को निशाना बनाया है।

Iran Backed Houthis

बाब अल-मंदेब में हूती हमलों से क्यों सहमी दुनिया? (फोटो: एआई इमेज)

हाल ही में हुए एक हमले में जहां 11 नागरिक घायल हो गए, वहीं पूर्वी यमन में सैन्य शिविरों पर हुए हमलों में कम से कम 17 सैनिक मारे गए। हूती प्रवक्ता नस्रुद्दीन आमेर के अनुसार, जब तक यमन पर सऊदी अरब की नाकेबंदी खत्म नहीं होती, वे इन क्षेत्रों को निशाना बनाते रहेंगे।

End of Feed