कश्मीर में हो रही G20 मीटिंग के विरोध में क्यों उतरे पाक-चीन, किस बात का सता रहा डर?

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 22, 2023, 12:27 PM IST

पाकिस्तान श्रीनगर में होने वाली बैठक के विरोध में उतर आया है और तिकड़में चलनी शुरू कर दी हैं। उसका साथ दे रहा है उसका सदाबहार पड़ोसी चीन।

कश्मीर के श्रीनगर में आज से G20 मीटिंग का आयोजन होने जा रहा है। इसे लेकर चीन और पाकिस्तान ने हमेशा की तरह विरोध वाला रवैया अपनाया है। खासकर पाकिस्तान ने इसे श्रीनगर में आयोजित करने पर आपत्ति जताई है। इसे लेकर पाक ने प्रोपगैंडा फैलाना भी शुरू कर दिया है। लेकिन भारत ने साफ कर दिया कि पाकिस्तान और चीन के विरोध के बावजूद पर्यटन पर G20 कार्य समूह की बैठक 22-24 मई को जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित की जाएगी। आइए जानने की कोशिश करते हैं कि चीन-पाक इसका विरोध क्यों कर रहे हैं।

G 20 Meet in Srinagar

पाकिस्तान और चीन कश्मीर में जी-20 के खिलाफ

पाकिस्तान की तिकड़में

पूर्वोत्तर राज्य में 11 जगहों का नाम बदलकर चीन ने अरुणाचल प्रदेश में G20 बैठक के विरोध की मंशा साफ कर दी। चीन के इस बैठक को नजरअंदाज करने की संभावना है। वहीं, पाकिस्तान श्रीनगर में होने वाली बैठक के विरोध में उतर आया है और तिकड़में चलनी शुरू कर दी हैं। पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र में अपने सहयोगियों सऊदी अरब, तुर्की और चीन से G20 बैठक रोकने की गुहार लगाई थी। पाकिस्तान ने अपना विरोध जून 2022 में दर्ज किया था जब भारत ने घोषणा की थी कि श्रीनगर में एक G20 कार्य समूह की बैठक आयोजित की जाएगी।

End of Feed