Year Ender 2023: इजराइल-हमास युद्ध से लेकर तुर्की में विनाशकारी भूकंप तक...जानिए इस साल दुनिया में क्या-क्या हुआ

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 27, 2023, 01:03 PM IST

Year Ender 2023: साल 2023 ऐसी घटनाओं का गवाह रहा जिसने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया। इस साल हिंसा और प्रकृति के प्रकोप ने अपना रौद्र रूप दिखाया। क्या-क्या हुआ दुनिया में आइए जानते हैं।

Year Ender 2023: साल 2023 अहम झकझोर देने वाली घटनाओं से भरपूर रहा। साफ तौर पर कहें तो ये साल कमजोर दिल वालों के लिए नहीं था। इस साल हिंसा और प्रकृति के प्रकोप ने अपना रौद्र रूप दिखाया। जहां तुर्की में भूकंप कई जिंदगियों को निगल गया, वहीं जंगल की आग ने हवाई के स्वर्ग को तबाह कर दिया। उधर, रूस-यूक्रेन युद्ध आंच में कोई कमी नहीं आई और युद्ध की गर्मी ने पिघलने से इनकार कर दिया। वहीं, मध्य पूर्व इजराइल और हमास के बीच अब तक का सबसे बडे़ युद्ध का गवाह बना। आइए जानते हैं कि इस साल दुनिया में किन घटनाओं ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।

world year ender 2023

साल 2023 में दुनिया की प्रमुख घटनाएं

इजराइल-हमास युद्ध

7 अक्टूबर, 2023 को फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह हमास ने इजराइल पर जमीन, समुद्र और हवा से हैरतअंगेज हमला किया। इस घातक हमले ने युद्ध की आग भड़का दी, जिसमें नागरिकों, पत्रकारों और संयुक्त राष्ट्र कार्यकर्ताओं सहित 20,000 से अधिक फिलिस्तीनियों और इजरायलियों की जान चली गई। युद्ध के कारण गाजा में गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है, भोजन, पानी और चिकित्सा आपूर्ति का संकट पैदा हो गया है। पिछले महीने कतर की मध्यस्थता से हुए एक अस्थायी संघर्ष विराम से कुछ दिनों की शांति रही। हमास ने इजरायली जेलों में बंद फिलिस्तीनियों के बदले 240 बंधकों में से 105 को रिहा कर दिया। सीजफायर खत्म होने के बाद इजराइल के हमले दोबारा जारी हैं।

End of Feed