Times Now Navbharat Explainer: नलों में सूखा-सड़कों पर गुस्सा, क्यों सूखने लगा कराची का 'गला', क्या सिंधु जल समझौते का दिखने लगा असर?

इस जल संकट के लिए जमात ए इस्लामी के मुखिया हाफिज नईम उर रहमान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) पर तीखा हमला बोला है। रहमान ने गहराए जल संकट और इसके कुप्रबंधन के लिए पीपीपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि पीपीपी वर्षों से कराची की सत्ता में है लेकिन वह आज तक इस शहर में पानी की समस्या को दूर नहीं कर पाई है।

Karachi Water Crisis: गर्मी के इस मौसम में पाकिस्तान के कई शहरों का बुरा हाल है। देश की आर्थिक राजधानी कराची गंभीर जल संकट से गुजर रही है। इस संकट के लिए पाकिस्तान का जल प्रबंधन तंत्र को बहुत हद तक जिम्मेदार माना जा रहा है लेकिन लोगों का कहना है कि इस संकट को बढ़ाने में सिंधु नदी जल समझौते ने भी बड़ी भूमिका निभाई है। बता दें कि 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम के बैसरन घाटी में आतंकवादी हमला होने के बाद भारत सरकार ने इस समझौते को निलंबित करते हुए अपने यहां से पानी छोड़ना बंद कर दिया। अब इसकी आंच पाकिस्तान में जल संकट के रूप में महसूस की जा रही है। कराची में पानी की किल्लत को लेकर सियासत भी जारी है। पानी का उचित एवं पर्याप्त प्रबंधन नहीं करने के लिए विरोधी दल शहबाज शरीफ को घेर रहे हैं।

karachi water crisis

कराची में पेयजल की किल्लत काफी बढ़ गई है। तस्वीर-AI

जल संकट से निपट नहीं पा रही पीपीपी सरकार

रिपोर्टों के मुताबिक इस जल संकट के लिए जमात ए इस्लामी के मुखिया हाफिज नईम उर रहमान ने पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) पर तीखा हमला बोला है। रहमान ने गहराए जल संकट और इसके कुप्रबंधन के लिए पीपीपी को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि पीपीपी वर्षों से कराची की सत्ता में है लेकिन वह आज तक इस शहर में पानी की समस्या को दूर नहीं कर पाई है। आज जल संकट विकराल रूप धारण कर चुका है। दरअसल, कराची में पानी की समस्या ईद-उल अजहा (बकरीद) के मौके पर और गंभीर हो गई।

End of Feed