क्या दिल्ली-एनसीआर में कालबैसाखी यानी Norwester ने मचाया कहर, बेमौसम तूफान-बारिश के पीछे क्या है वजह?

नॉरवेस्टर (Nor'wester) को स्थानीय स्तर पर कालबैसाखी के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यह एक भयंकर आंधी है जो मुख्य रूप से अप्रैल और मई में पूर्वी भारत में आती है।

Whats Behind Unseasonal Storm-Rain: पिछले कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में अक्सर तेज तूफान और गरज के साथ भारी बारिश हो रही है। हालांकि बारिश से भीषण गर्मी से राहत तो मिल रही है, लेकिन मई महीने के दौरान ही मौसम में आए ऐसे बदलाव हैरान कर रहे हैं। प्रचंड गर्मी के महीने में तूफान और बारिश विशेषज्ञों को भी चौंका रही है। पूरे उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में शनिवार-रविवार की रात को हुई तूफान-गरज के साथ भारी बारिश को कालबैसाखी (Kalbaisakhi) का असर बताया जा रहा है, जो आमतौर पर देश के पश्चिमी हिस्सों में पूर्वी क्षेत्र में मानसून से पहले होने वाली घटना है।

Rain kalbaishakhi

दिल्ली-एनसीआर में बारिश-तूफान का कहर

कालबैसाखी क्या है?

नॉरवेस्टर (Nor'wester) को स्थानीय स्तर पर कालबैसाखी के नाम से जाना जाता है। दरअसल, यह एक भयंकर आंधी है जो मुख्य रूप से अप्रैल और मई में पूर्वी भारत में आती है। आमतौर पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम, झारखंड और बिहार और बांग्लादेश में प्री-मानसून सीजन के दौरान कालबैसाखी का असर दिखता है। "नॉरवेस्टर" शब्द उत्तर-पश्चिम से पूर्व की ओर तूफान की गति को दर्शाता है। "कालबैसाखी" एक स्थानीय नाम है जिसका अनुवाद "बैसाख महीने की आपदा" (अप्रैल-मई) होता है, इसका नाम ही इसकी विनाशकारी प्रकृति के बारे में बताता है।

End of Feed