शराब घोटाले की जद में कैसे आए अरविंद केजरीवाल? CBI के पास क्या हैं पुख्ता सबूत और किन सवालों से होगा केजरीवाल का सामना

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Apr 15, 2023, 07:53 AM IST

Delhi liquor Scam: केंद्रीय जांच ब्यूरो ने अरविंद केजरीवाल को शराब घोटोले में पूछताछ के लिए तलब किया है। उन्हें 16 अप्रैल को सीबीआई के सामने पेश होना है। आइए जानते हैं शराब घोटोल में अरविंद केजरीवाल का नाम क्यों आया? जांच एजेंसी ने उन्हें समन क्यों भेजा? सीबीआई के खिलाफ ऐसे क्या पुख्ता सबूत हैं और 16 अप्रैल को सीबीआई के अधिकारी केजरीवाल से क्या-क्या सवाल कर सकते हैं।

CBI Summons To Arvind Kejriwal: दिल्ली का शराब घोटाला आम आदमी पार्टी के लिए नासूर बनता जा रहा है। एक के बाद एक दिल्ली सरकार के अधिकारी व मंत्री इस घोटाले की जद में आते जा रहे हैं। अब जांच एजेंसी सीबीआई ने इस मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को अपने रडार पर लिया है। जांच एजेंसी ने केजरीवाल को समन भेजकर 16 अप्रैल को पूछताछ के लिए तलब किया है।

Arvind Kejriwal

सीबीआई ने शराब घोटोले में अरविंद केजरीवाल को भेजा समन

उधर, आम आदमी पार्टी ने सीबीआई के समन को राजनीति से प्रेरित करार दिया है, साथ थी शराब घोटोल में संलिप्तता का खंडन किया है। आप नेता संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि सीबीआई पूछताछ के बहाने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करना चाहती है। वहीं, सीबीआई ने कहा है कि उसके पास केजरीवाल के खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। ऐसे में आइए जानते हैं शराब घोटोल में अरविंद केजरीवाल का नाम क्यों आया? जांच एजेंसी ने उन्हें समन क्यों भेजा? सीबीआई के खिलाफ ऐसे क्या पुख्ता सबूत हैं और 16 अप्रैल को सीबीआई के अधिकारी केजरीवाल से क्या-क्या सवाल कर सकते हैं...

End of Feed