बंगाल की खाड़ी के ऊपर Mocha ले रहा खतरनाक रूप, जानिए कैसे पड़ा इस तूफान का ये नाम

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated May 8, 2023, 09:40 AM IST

आईएमडी को चक्रवात और तूफान के विकास पर क्षेत्र के 12 अन्य देशों को सलाह जारी करने का भी अधिकार है। आपको बताते हैं कि इस तूफान को मोचा नाम कैसे दिया गया।

Cyclone Mocha: बंगाल की खाड़ी में तेजी से तूफान विकसित हो रहा है। इसके चलते 8 मई से 12 मई तक भारी बारिश के आसार हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा है कि 9 मई के आसपास बंगाल की दक्षिण-पूर्व खाड़ी के ऊपर इस चक्रवाती तूफान में तीव्र होने की संभावना है। इसके चलते ओडिशा के अलावा दक्षिणी राज्यों आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु में भी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों के दौरान अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही कहा है कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

Cyclone Mocha

चक्रवात मोचा का खतरा

चक्रवात मोचा का खतरा

मौसम कार्यालय ने मछुआरों को दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी में रविवार से 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी दी है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि जो लोग बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्व में हैं, उन्हें 7 मई से पहले सुरक्षित स्थानों पर लौट आना चाहिए। साथ ही विभाग ने बंगाल की मध्य खाड़ी से मछुआरों को 9 मई से पहले लौटने की सलाह दी है। विभाग ने 8 मई से 12 मई के बीच अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास पर्यटन और शिपिंग गतिविधियों को लेकर सतर्क रहने को कहा है।

End of Feed