अब शॉपिंग का नया बटुआ क्रेडिट कार्ड , ATM-कैश पर कम फोकस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 21, 2023, 12:17 PM IST

औसत क्रेडिट कार्ड खर्च, औसत डेबिट कार्ड एटीएम विदड्रॉल की तुलना में बढ़ गया है। जब भुगतान की बात की जाती है, तो ग्राहक को सबसे पहले सुविधा की अपेक्षा रहती है। कैशबैक और रिवॉर्ड उपयोगी साबित होते हैं। जानिए क्रेडिट कार्ड से खर्च क्यों बढ़ता जा रहा है।

इस वर्ष दीवाली पर अक्टूबर के महीने में औसत क्रेडिट कार्ड खर्च, औसत डेबिट कार्ड एटीएम विदड्रॉल की तुलना में अधिक था। यह कोई असामान्य बात नहीं है। लेकिन एटीएम से कैश विदड्रॉल करने में स्थिरता और उसी के अनुसार बाकी सभी चीजों की बढ़ोतरी के पीछे मजबूत फैक्टर्स हैं। जब भुगतान की बात की जाती है, तो ग्राहक को सबसे पहले सुविधा की अपेक्षा रहती है। कैशबैक और रिवॉर्ड उपयोगी साबित होते हैं। लेकिन सुविधा को अधिक महत्व दिया जा रहा है।

Credit Card-pixabay

बढ़ रहा है क्रेडिट कार्ड से खर्च (तस्वीर-Pixabay)

2021 की दीवाली के महीने, औसत डेबिट कार्ड एटीएम विदड्रॉल 4788/- रुपए था। 2022 में यह 4763/- रुपए है। इसमें निरन्तर बढ़ोतरी से पहले यह 2020 से इन्हीं स्तरों पर बना हुआ था। अब, रोजमर्रा की जरूरतों के साथ, नकदी में परेशानी होती है। यूपीआई का प्रयोग अब हर जगह किया जाने लगा है। सुपरमार्केट्स से लेकर सड़क पर खड़े होकर सामान बेचने वाले इसे स्वीकार करते हैं। अब हर महीने एटीएम में जाने की इतनी आवश्यकता नहीं पड़ती है। हालांकि अनेक बैंकों ने 20,000/- रुपए की विदड्रॉल की उच्चतम सीमा तय की हुई है, और इसमें परिवर्तन करने का अनुरोध अब नहीं किया जाता है।

End of Feed